Monday, March 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट राजू वाल्श ट्रॉफी एनडीजीएल 2025 का खिताब नालंदा बी ने जीता

राजू वाल्श ट्रॉफी एनडीजीएल 2025 का खिताब नालंदा बी ने जीता

फाइनल में नालंदा बी ने नालंदा जी को 8 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

नालंदा, 14 दिसंबर। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा द्वारा आयोजित राजू वाल्श मेमोरियल ट्रॉफी फॉर नालंदा जिला जूनियर क्रिकेट लीग का खिताब नालंदा बी ने जीता। रोमांचक मुकाबले में नालंदा बी ने नालंदा जी को आठ विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया।

फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नालंदा जी ने 24 ओवर में अपने सभी 10 विकेट खोकर केवल 79 रन बनाए। टीम के लिए उत्कर्ष ने 17 और अखिलेश जूनियर ने 16 रन की पारी खेली। नालंदा बी की ओर से मोहम्मद समीर ने 3 और शिवम ने 2 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नालंदा बी की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर मात्र 11.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। नालंदा बी के बल्लेबाज युग सिन्हा ने नाबाद 27, प्रियांशु ने 21 और राजीव ने 19 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की। नालंदा जी की ओर से मिथुन ने एक विकेट लिया।

फाइनल में अपनी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मोहम्मद समीर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

इस मौके पर मुख्य अतिथि और पूर्व कोषाध्यक्ष नालंदा संजय कुमार पिंटू ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के कार्यों की सराहना करते हुए संघ तथा खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सचिव गोपाल कुमार सिंह, पूर्व सचिव एस. एम. जावेद इक़बाल, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, संतोष पांडेय, डॉ. संजय कुमार, हैदर अली, सिद्धार्थ उर्फ़ बाबा, विकास मयूरश्वर, सहज़ाद करीम, मो साबिर, अंकित सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

हीरो ऑफ द टूर्नामेंट

मैन ऑफ द सीरीज: चंद्रभान
बेस्ट बैटर: राजगुरु
बेस्ट बॉलर: अनिकेत
बेस्ट फील्डर: कृष्णा
बेस्ट न्यू जूनियर प्लेयर: आहान करीम
बेस्ट विकेटकीपर: प्रियांशु

फाइनल मैच में निर्णायक की भूमिका परवेज मुस्तफा उर्फ़ पप्पू और मनीष राज ने निभाई, जबकि स्कोरर के रूप में मोनू आर्या ने स्कोरिंग की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights