पटना, 12 जून। एमिटी यूनिवर्सिटी पटना में आयोजित “चैंप्स स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप संवाद एवं अभिनंदन समारोह” पटना जिला का प्रतिनिधित्व कर नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार क्रिकेट संघ के सचिव जियाउल आरफीन और विशिष्ठ अतिथि बीसीए के जीएम नीरज सिंह थे।
कार्यक्रम की मेज़बानी एमिटी यूनिवर्सिटी पटना के वाइस चांसलर डॉ. विवेकानंद पांडेय ने की, जबकि अमिटी ऑनलाइन यूनिवर्सिटी ग्रुप का प्रतिनिधित्व डॉ. अविनाश ने किया।
इस मौके पर बिहार की सीनियर टीम के खिलाड़ी रिषभ राज, आकाश राज, अभिषेक कुमार सिंह, कुमार रजनीश, पीयूष कुमार सिंह, प्रतीक कुमार, विजी ट्रॉफी प्लेयर श्लोक कुमार, हर्ष राज, सूरज कश्यप समेत बीसीए के घरेलू टूर्नामेंट में विजेता अंडर-23 और अंडर-19 टीम के प्लेयरों को सम्मानित किया गया।
साथ ही बिहार टीम की सदस्य रहीं पटना जिला से पंजीकृत महिला खिलाड़ियों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान चैंप्स स्कॉलरशिप प्रेजेंटेशन के माध्यम से खिलाड़ियों को एमिटी ऑनलाइन के उच्च शिक्षा कार्यक्रमों में 30% से 100% तक की स्कॉलरशिप की जानकारी दी गई। यह पहल खिलाड़ियों को अपनी खेल यात्रा के साथ-साथ पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करती है।
इसके पश्चात हुए संवाद सत्र में खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और शिक्षाविदों व खेल प्रशासकों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन हाई-टी और नेटवर्किंग सेशन के साथ हुआ, जिससे खिलाड़ियों और मेहमानों के बीच आपसी संवाद को बढ़ावा मिला।


