Tuesday, June 9, 2026
Home बिहार राज्य सबजूनियर हॉकी : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण दोनों वर्गों में चैंपियन

राज्य सबजूनियर हॉकी : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण दोनों वर्गों में चैंपियन

सीवान और सारण की टीम रही तीसरे स्थान पर, पटना और वैशाली उपविजेता

by Khel Dhaba
0 comment

राजगीर (नालंदा), 8 जून। हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय खेल परिसर स्थित अंतरराष्ट्रीय एस्टो टर्फ हॉकी मैदान पर संपन्न प्रथम सब-जूनियर हॉकी स्टेट चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका वर्ग) के दोनों वर्गों का खिताब बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की टीम ने जीत लिया।

बालिका वर्ग के फाइनल में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने वैशाली को 7-0 से हराया। इस वर्ग में सीवान ने पटना को 1-0 से हरा कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग में पेनाल्टी शूटआउट में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने पटना को 2-1 से हराया। निर्धारित समय तक मैच गोलरहित बराबरी पर था। इस वर्ग में सारण ने वैशाली को 1-0 से हरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि बिहार पुलिस अकादमी के उपनिदेशक अभय कुमार लाल, विशिष्ट अतिथि हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार के उपाध्यक्ष दानिश हयात खान, बिहार ओलंपिक संघ के कोषाअध्यक्ष मुख्तार खान एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के मुख्य प्रशिक्षक गेविन फरेरा ने पुरस्कृत किया। मंच का संचालन प्रतियोगिता के निदेशक गौतम कुमार सिन्हा ने किया।

इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले खिलाडियों के बीच हॉकी स्टिक एवं बॉल का वितरण किया गया जिसके लिए हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव राणा प्रताप सिंह ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्र शंकरण का आभार व्यक्त किया।

हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव राणा प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर ओलंपियन गेविन फरेरा की देखरेख में आयोजित किया जायेगा। जुलाई के प्रथम सप्ताह में रांची में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता (बालिका) एवं जुलाई के दूसरे सप्ताह में चेन्नई में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।

बिहार ओलंपिक संघ के कोषाअध्यक्ष मुख्तार खान प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सचिव सहित समस्त आयोजन समिति को बधाई दी।

हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार उपाध्यक्ष दानिश हयात खान ने बताया कि बिहार में हॉकी खेल का संचालन जिस प्रकार उर्जवान एवं कुशल व्यक्तियों के हाथ मे है वो दिन दूर नहीं जब बिहार हॉकी के खेल मे अपने पुराने गौरव को प्राप्त करेगा।

इस अवसर पर प्रतियोगिता के संयोजक सुनील कुमार, संजय तिवारी, अजय कुमार, शशि राणा, मिन्नी कुमारी, डॉली कुमारी ने खिलाडियों को शुभकामनाएं दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.