201
पटना, 24 मई। स्थानीय पटना कॉलेजिएट हाई स्कूल ग्राउंड पर चल रहे सनसाइन समर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शनिवार को खेले गए मैच में एमिनुल हिट ने वारियर्स इलेवन को 3 रन से हराया।
टॉस एमिनुल हिट ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। दस ओवर में 8 विकेट पर 123 रन बनाये। शिवम ने 28 रन की पारी खेली। वारियर्स की ओर से सुराज और कमर ने 2 विकेट चटकाये।
जवाब में वारियर्स की टीम अंकित के 67 रन के बाद भी लक्ष्य को नहीं पा सकी और 3 रन से मैच हार गई। विनय ने 22 रन की पारी खेली। एमिनुल हिट की ओर से अभय रंजन ने 4 विकेट चटकाये। विजेता टीम के अभय रंजन को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
एमिनुल हिट : 10 ओवर में 8 विकेट पर 123 रन, विशाल 16, आकाश यादव 12,हमजा खान 28, शदाव नाबाद 12, सुराज 2/19, हिमांशु 1/29,आयुष पटेल 1/22, अंकित 2/27,कमर 2/26
वारियर्स इलेवन : 10 ओवर में 5 विकेट पर 120 रन, चंदन 11, अंकित नाबाद 67, विनय 22,अतिरिक्त 12, एमिनुल 1/29, अभय 4/19.
खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।