Home Khelo India Youth Games Khelo India Youth Games 2025 Kabaddi : बालिका वर्ग में बिहार ने असम से अंक बांटे

Khelo India Youth Games 2025 Kabaddi : बालिका वर्ग में बिहार ने असम से अंक बांटे

हरियाणा की टीम दोनों वर्गों में जीती, बालक वर्ग के कड़े मुकाबले में महाराष्ट्र ने राजस्थान को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

राजगीर (नालंदा), 4 मई। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की शुरुआत राजगीर खेल अकादमी व खेल विश्वविद्यालय के परिसर के इंडोर हॉल में हुई। पहले दिन चार मुकाबले खेले गए जिसमें हरियाणा ने दोनों वर्गों में जीत हासिल की। बिहार की टीम बालिका वर्ग में असम से अंक बांटे। बालक वर्ग के अन्य मुकाबले में महाराष्ट्र ने राजस्थान को पराजित किया।

हरियाणा ने पंजाब को हराया

बालिका वर्ग के मुकाबले में हरियाणा ने पंजाब को 33-32 से हराया। इस मैच के पहले हाफ में हरियाणा 18-13 से आगे था। दूसरे हाफ में पंजाब ने वापसी की और 14 अंक जुटाए। दूसरे हाफ में हरियाणा के खाते में 15 अंक आये। हरियाणा ने बोनस से 14 अंक लिए जबकि रेड के सहारे 19 अंक बटोरे। इस मैच में पंजाब ने रेड के सहारे 27, बोनस से 2, ऑल आउट से 2 और 1 टेक्निकल प्वायंट हासिल किया।

हरियाणा ने कर्नाटक को दी मात

बालक वर्ग के मुकाबले में हरियाणा ने कर्नाटक को 58-31 से हराया। इस मुकाबले के पहले हाफ में हरियाणा 23-14 से आगे था। पूरे मुकाबले में आउट के जरिए हरियाणा ने 47 अंक बटोरे जबकि बोनस के रूप में 3 अंक मिले। ऑल आउट के जरिए हरियाणा के खाते में 8 अंक आये। वहीं कर्नाटक को आउट के जरिए 24, बोनस के जरिए 6 और सुपर टैकल से 1 अंक मिला।

बिहार ने असम से अंक बाटे

बालिका वर्ग में बिहार और असम के बीच खेला गया मुकाबला 33-33 से ड्रॉ रहा। पहले हाफ में असम 13-10 से आगे थे। दूसरे हाफ में बिहार ने वापसी की और 20 अंक हासिल किये। इतने ही अंक असम के खाते में दूसरे हाफ में आया पर बोनस के जरिए अंक बटोर कर बिहार ने मैच को बराबरी पर लाया। बिहार ने आउट के जरिए 21, बोनस से 11 और सुपर टैकल के जरिए 1 अंक हासिल किया। असम ने आउट के जरिए 30, ऑल आउट से 2 और सुपर टैकल से 1 अंक हासिल किया।

कड़े मुकाबले में महाराष्ट्र ने राजस्थान को हराया

बालक वर्ग के कड़े मुकाबले में महाराष्ट्र ने राजस्था को 46-45 से हराया। पूरे मैच में महाराष्ट्र ने आउट से 36, बोनस से 6 और ऑल आउट से 4 अंक बटोरे। राजस्था ने आउट से 37, बोनस से 3 और ऑल आउट से 4 और सुपर टैकल से 1 अंक हासिल किये। पहले हाफ तक राजस्थान की टीम 20-18 से आगे थी।

बालक वर्ग का ग्रुप बंटवारा

पूल ए : हरियाणा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश।
पूल बी : राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा और बिहार।

बालिका वर्ग का ग्रुप बंटवारा

पूल ए : हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़।
पूल बी : तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, बिहार और असम।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights