Sunday, February 22, 2026
Home बिहारकबड्डी बिहार और पटना जिला Kabaddi Team का सेलेक्शन ट्रायल 30 नवंबर को

बिहार और पटना जिला Kabaddi Team का सेलेक्शन ट्रायल 30 नवंबर को

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 28 नवंबर। युवा कबड्डी सीरीज में भाग लेने वाली बिहार टीम के गठन के लिए एक दिवसीय ट्रायल का आयोजन देव कबड्डी एकेमडी, फतुहा में आगामी 30 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे से होगा। उम्र सीमा 25 वर्ष होनी चाहिए।

यह जानकारी देते हुए बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने बताया कि इस सेलेक्शन ट्रायल में बिहार राज्य कबड्डी संघ से पंजीकृत खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। साथ ही उन्हें अपने जिला संघ के अध्यक्ष या सचिव से अनुमोदित करा कर पत्र लाना होगा। खिलाड़ियों को आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र का ऑरिजिनल और फोटो कॉपी भी लेकर आना होगा।

पटना जिला कबड्डी टीम का सेलेक्शन ट्रायल 30 नवंबर को

पटना, 30 नवंबर। 50वीं स्वर्ण जयंती बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 2 से 4 दिसंबर तक जमालपुर मुंगेर में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पटना जिला जूनियर बालक कबड्डी टीम के गठन हेतु देव कबड्डी अकैडमी नत्थूपुर फतुहा में 30 नवंबर को 11:00 बजे दिन से चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई है। बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन से पंजीकृत पटना जिला के कबड्डी खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों की उम्र 1 जनवरी 2005 के बाद होनी चाहिए। खिलाड़ियों की वजन 70 किलो निर्धारित किया गया है। इस बात की जानकारी पटना जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव अमित कुमार ने दी 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights