Wednesday, June 10, 2026
Home बिहार मैरवा में 14वीं Hockey Bihar राज्य चैंपियनशिप का शानदार आगाज

मैरवा में 14वीं Hockey Bihar राज्य चैंपियनशिप का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

मैरवा, 6 सितंबर। हॉकी सीवान द्वारा मैरवा के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय मैरवा एवं हरिराम उच्च विद्यालय के खेल प्रांगण में शुक्रवार को 14वीं हॉकी बिहार राज्य चैंपियनशिप का उद्घाटन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सीवान के पदाधिकारी डॉ राजन कल्याण सिंह, हॉकी बिहार के महासचिव मुश्ताक अहमद, मैरवा रेफरल अस्पताल के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आर एन ओझा ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

इस मौके पर मंच का संचालन रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक एवं मुख्य कोच संजय पाठक ने किया। डॉक्टर राजन कल्याण सिंह ने मुख्य अतिथि मुश्ताक अहमद को मोमेंटो एवं माला पहनकर अभिनंदन किया वहीं डॉक्टर राजन सिंह को हॉकी सीवान के अध्यक्ष मोहम्मद फरीद ने मोमेंटो एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।

आज का पहला मैच हॉकी सीवान बनाम हॉकी लखीसराय के बीच खेला गया जिसमें सीवान ने लखीसराय के साथ खेलते हुए आसान जीत दर्ज की। इस अवसर पर डॉ आर एन ओझा ने सभी आगत अतिथियों, खिलाड़ियों का स्वागत किया। आज कुल चार मैच खेले गए जिसका परिणाम इस प्रकार रहा।


सीवान ने लखीसराय को 7-0 हरया। हॉकी सीवान की तरफ़ से सूरज कुमार, प्रीतम पांडेय, लखन शर्मा ने 2-2 गोल और विकास ने एक गोल किया।

हॉकी भोजपुर ने रोहतास को पेनाल्टी सूट आउट में 3-2 से हराया। हॉकी भोजपुर की तरफ़ से लक्ष कुमार, अंकित कुमार और शिवम् कुमार ने गोल किया, जबकि हॉकी रोहतास की ओर से अंकित कुमार और विवेकानंद ने गोल किया।

हॉकी खगड़िया ने हॉकी अरवल को 1-0 हराया। हॉकी खगड़िया की तरफ़ से सुधांशु कुमार ने गोल किया। पटना ने पूर्वी चंपारण को 2-0 से हराया। प्रकाश कुमार राणा ने 19वें मिनट में एवं मोहम्मद आतिफ़ ने 42वें मिनट में किया। इस मैच में अम्पायरिंग राजू कुमार, विकास कुमार, मुस्तकीम, शिवानी कुमारी, पल्लवी कुमारी, आयुष्मान राज शांडिल्य ने किया।

इस अवसर पर हॉकी सीवान के उपाध्यक्ष धर्मनाथ यादव, कोषाध्यक्ष सलमा खातून, अचल कुमार, प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश पाठक, अनिल कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। शनिवार का मैच हॉकी मुजप्परपुर और हॉकी खगड़िया, दूसरा मैच हॉकी बक्सर और हॉकी भोजपुर और तीसरा मैच हॉकी सीवान और हॉकी सहरसा के बीच क्वार्टर फाइनल खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.