Monday, June 9, 2025
Home बिहारक्रिकेट BCA Senior Men’s Cricket Tournament पूल सी : कैमूर की जीत में चमके गुपिल व धनेश

BCA Senior Men’s Cricket Tournament पूल सी : कैमूर की जीत में चमके गुपिल व धनेश

by Khel Dhaba
0 comment

भभुआ, 23 अप्रैल। बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा कैमूर जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में आयोजित बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल सी के मुकाबले में कैमूर ने भोजपुर को सात विकेट से पराजित किया।

स्थानीय जगजीवन स्टेडियम, भभुआ में खेले गए मुकाबले में भोजपुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवरों में सभी विकेट खोकर 234 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया। भोजपुर की ओर अंकित राज ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 81 गेंद में 78 रन, वरूण राज ने 63 गेंद में 49 रन, परमजीत सिंह ने 37 गेंद में 30 रन,संतोष कुमार ने 42 गेंद में 28 रन और सागर तिवारी ने 16 गेंद में 18 रन बनाये।

कैमूर की ओर से धनेश चौहान ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 29 रन पर 5 विकेट, अनुभव सिंह ने 35 पर 3 विकेट और कप्तान विकास पटेल व निशांत सिंह ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन एफ : सुपौल से हारा किशनगंज

कैमूर की टीम 235 रन का पीछा करते हुए 41.3 ओवर में मात्र 3 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शशांक उपाध्याय ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 84 गेंदो में 88 रन बनाये। गुपिल राय ने भी अर्धशतक जड़ते हुए 96 गेंदो पर नाबाद 82 रन की पारी खेलते हुए दोनों ने 131 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा राहुल चौबे ने 24 रन और अभिषेक सिंह ने नाबाद 22 रन बनाये। भोजपुर की ओर से विवेक यथार्थ ने 39 रन देकर 1, परमजीत ने 45 रन देकर 1और समरेश सिंह ने 48 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किये।


प्लेयर ऑफ़ द मैच की ट्राफी गुपिल राय (नाबाद 82 रन) को बिहार क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह ने प्रदान की। मैच में अंपायरिंग जमुई के अमित कुमार और मधुबनी के अमरेंद्र पांडेय ने किया और स्कोरिंग सौरव कुमार और विशाल कुमार ने किया। बुधवार को औरंगाबाद का मुकाबला रोहतास से होगा।

BCA Senior Men’s Cricket Tournament जोन बी : पश्चिमी चंपारण ने पूर्वी चंपारण को हराया


संक्षिप्त स्कोर


भोजपुर : 45 ओवर में 234 रन पर ऑल आउट वरुण राज 49, अंकित राज 78, संतोष कुमार 28, परमजीत सिंह 30, कुणाल पांडेय 10, सागर तिवारी 18, अतिरिक्त 10,निशांत सिंह 1/20, दीवान दानिश खान 5/29, विकास पटेल 1/41, अनुभव सिंह 3/35

कैमूर : 41.3 ओवर में 3 विकेट पर 236 रन, शशांक उपाध्याय 88, राहुल चौधरी 24, गुपिल राय नाबाद 82, अभिषेक कुमार सिंह नाबाद 22,अतिरिक्त 17, विवेक यथार्थ 1/39, समरेश कुमार सिंह 1/48, परमजीत सिंह 1/45

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights