बेगूसराय, 5 अप्रैल। बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित रंधीर वर्मा अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट सेंट्रल ज़ोन में शुक्रवार यानी 5 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने खगड़िया को 8 विकेट से हराया।
स्थानीय बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर खेले गए मैच में खगड़िया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया निर्धारित 50 ओवर के मैच में खगड़िया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 36 ओवर में सभी विकेट खोकर 143 रन बनाए। खगड़िया की ओर से दीपेश चंद्रा ने 40 रन की पारी खेली।

मुज़फ़्फ़रपुर की ओर से आर्यन ने 4, शुभम ने 3 और वासुदेव ने 2 विकेट प्राप्त किये।
लक्ष्य का पीछा करते हुए मुज़फ़्फ़रपुर की टीम 29 ओवर में मात्र 2 विकेट खोकर 147 रन बना कर मैच को 8 विकेट से जीत लिया। मुज़फ़्फ़रपुर की ओर से ऋषव राज ने 51 रन, आदित्य सिन्हा ने 44 और कुश देव ने नाबाद 40 रन की पारी खेली। खगड़िया की ओर से सरिक ने 1 विकेट प्राप्त किये। इस तरह से मुज़फ़्फ़रपुर ने खगड़िया को 8 विकेट से पराजित किया।
मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार मुज़फ़्फ़रपुर के आर्यन को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार वीरेश बीपीएल के मुख्य संरक्षक निरंजन कुमार सिंह ने प्रदान किया।

अंपायर के रूप में वेद प्रकाश और अमित कुमार थे और स्कोरर के रूप में विश्वजीत और राम थे। इस अवसर पर मुरारी कुमार सोभित पासवान दानिश आलम निराला कुमार जितेंद्र कुमार विवेक कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। आयोजन समिति के संयोजक प्रतीक भानू ने बताया कि कल का मुकाबला सहरसा और मुजफ्फरपुर के बीच खेला जाएगा।
संक्षिप्त स्कोर
खगड़िया : 35.5 ओवर में 143 रन पर ऑल आउट, निलेश 16,सूरज कुमार 25, दीपेश चंद्रा 40,प्रिया सुमन 15, अतिरिक्त 30,वासुदेव प्रसाद सिंह 2/24, आदित्य कुमार 1/24, शुभम 3/10, आर्यन 4/44
मुजफ्फरपुर : 28.3 ओवर में दो विकेट पर 147, रिषभ राज 51, आदित्य सिन्हा 44, कुसदेव प्रसाद सिंह नाबाद 40, मोहम्मद सारिक 1/33