Friday, February 27, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय स्वियातेक को हरा क्वालीफायर कलिंस्काया Dubai open Tennis के फाइनल में

स्वियातेक को हरा क्वालीफायर कलिंस्काया Dubai open Tennis के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई, 24 फरवरी। क्वालीफायर अन्ना कलिंस्काया ने विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक को उलटफेर का शिकार बनाकर दुबई ओपन टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया।

कलिंस्काया ने बेहतरीन खेल का नजारा पेश किया और स्वियातेक को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से पराजित किया। यह पिछले एक वर्ष में पहला अवसर है जबकि स्वियातेक को सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा।

कलिंस्काया पहली क्वालीफायर हैं जिन्होंने शीर्ष 10 में शामिल तीन खिलाड़ियों को हराकर दुबई ओपन के फाइनल में प्रवेश किया। इससे पहले उन्होंने विश्व में नंबर 9 खिलाड़ी येलेना ओस्टापेंको और नंबर तीन कोको गाफ को हराया था। कलिंस्काया फाइनल में इटली की विश्व में 26वें नंबर के खिलाड़ी जैसमीन पाओलिनी से भिड़ेगी। पाओलिनी ने सेमीफाइनल में सोराना क्रिस्टिया को 6-2, 7-6 (6) से हराया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights