पटना, 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी के खेमनीचक, कछुआरा स्थित श्री कृष्णा ग्राउंड स्टेडियम पर नायाब स्पोर्ट्स के ब्रांच मैनेजर अश्वनी वर्मा के सौजन्य से आयोजित प्रदर्शनी महिला क्रिकेट मैच में हर्षिता भारद्वाज ने शानदार शतक जमाया पर उनकी शतकीय पारी बेकार गई और इस मैच में रानी लक्ष्मीबाई एकादश ने सरोजिनी नायडू एकादश को 5 विकेट से हराया।
टॉस सरोजिनी नायडू एकादश ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और हर्षिता भारद्वाजा के 101 रन की बदौलत 30 ओवर में 8 विकेट पर 198 रन बनाये। जवाब में रानी लक्ष्मी बाई एकादश ने 29.5 ओवर में पांच विकेट पर 202 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
इस मैच आयोजन बिहार अंडर-15 वीमेंस क्रिकेट टीम के मैनेजर रिमझिम कुमारी की देखरेख में शानदार तरीके से किया गया।
मैच के सर्वश्रेष्ठ
बेस्ट बल्लेबाज – तान्या रैना
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज- डॉली कुमारी
सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक – सिद्धि कुमारी
मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी- हर्षिता भारद्वाज
संक्षिप्त स्कोर
सरोजिनी नायडू एकादश : 30 ओवर में 8 विकेट पर 198 रन, शिखा कुमारी 11, हर्षिता भारद्वाज नाबाद 101, निवेदिता भारती 27, सोनी ठाकुर 14, अतिरिक्त 35, दिव्या भारती 1/26, प्रियंका कुमरी 1/19, आंचल कुमारी 2/39, सिद्धि कुमारी 2/32, प्राची 2/32
रानी लक्ष्मीबाई एकादश : 29.5 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन, याशिता सिंह 31, सना अली 28, कोमल कुमारी 42, तान्या रैना नाबाद 46, प्रियंका कुमारी नाबाद 19, अतिरिक्त 26 निवेदिता भारती 1/34, हर्षिता भारद्वाज 1/37, डॉली 3/26