बिहारशरीफ, 31 दिसंबर। स्थानीय एनसीए मैदान, बड़ी दरगाह में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के तत्वावधान में नालंदा जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मैच नालंदा रेड तथा नालंदा येलो के बीच खेला गया। मैच के मुख्य अतिथि पूर्व उपमेयर श्री शंकर कुमार तथा नालंदा के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने विधिवत रूप से मैच का उद्घाटन किया।
नालंदा रेड ने टॉस जितकार पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर मात्र 95 रन बनाये। जवाब में खेलने उत्तरी नालंदा येलो की टीम ने कप्तान विनीत उर्फ बंटी के नाबाद 69 रन तथा आयुष के नाबाद 16 रन के योगदान से यह मैच बिना विकेट खोए 10 विकेट से जीत लिया।
नालंदा रेड की ओर से आदित्य रंजन ने 21 रन, सूरज ने 11 रन और आदित्य ने 10 रन बनाये। नालंदा येलो की ओर से विनीत उर्फ बंटी ने नाबाद 69, आयुष ने नाबाद 16 रन बनाये। नालंदा येलो की ओर से कृष्णा कन्हैया ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, आर्या ने 4 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट चटकाये। इस मोके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के सचिव जावेद इकबाल ने बताया कि कुल 6 टीमों को 3-3 की दो ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप की टॉपर आगामी 7 जनवरी को होने वाले फाइनल में भिड़ेंगे। मैच के अंपायर परवेज़ मुस्तफा तथा साफा रिज़वी थे वहीँ तीसरे अम्पायर के रूप में शमशेर खान ने अपना योगदान दिया। नालंदा के संयुक्त सचिव सुजीत कुमार को लीग का संयोजक बनाया गया है। इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष अजय कुमार, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, क्लब प्रतिनिधि गोपाल कुमार, शारिक, अखिलेश, कुंदन, बंटी, हैदर, रघु, बम्मी इत्यादि मौजूद रहें। कल का मैच नालंदा ब्लू तथा नालंदा येलो के बीच खेला जायेगा।

