Saturday, June 21, 2025
Home ASIAN GAMES Hangzhou 2022 Asian Games में भाग लेंगे कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय सिंह

Hangzhou 2022 Asian Games में भाग लेंगे कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय सिंह

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 27 सितंबर। एशियन कबड्डी फेडरेशन ने बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय सिंह को चीन के हांगझोउ में चल रहे 19वें एशियाई खेलों के कबड्डी स्पर्धा के ज्यूरी ऑफ अपील के सदस्य के रूप में मनोनित किया है। कुमार विजय सिंह चीन के लिए 28 सितंबर को रवाना होंगे।

कुमार विजय सिंह के अलावा बिहार के अंतरराष्ट्रीय व प्रो कबड्डी लीग के जाने-माने रेफरी राणा रंजीत सिंह तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हिस्सा लेंगे।

कुमार विजय सिंह ने इसके पहले ग्वांझोउ और जकार्ता एशियाड में भारतीय कबड्डी टीम के मैनेजर के रूप में हिस्सा लिया था। इसके अलावा कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मैनेजर या ज्यूरी ऑफ अपील का सदस्य बन कर जा चुके हैं।

राणा रंजीत सिंह अहमदाबाद विश्व कप, दुबई में आयोजित मास्टर्स कबड्डी समेत कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में हिस्सा लिया है।

इन दोनों के इस उपलब्धि पर बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री बिहार के सलाहकार अंजनी कुमार सिंह ने बधाई और शुभकामना दी है। इनके अलावा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्र शंकरण, निदेशक सह सचिव पंकज राज एवं बिहार राज्य कबड्डी संघ के पदाधिकारी व खिलाड़ियों ने बधाई और शुभकामना दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights