Wednesday, October 8, 2025
Home झारखंडअन्य शेखर बोस बने Ranchi District Volleyball Association के अध्यक्ष

शेखर बोस बने Ranchi District Volleyball Association के अध्यक्ष

by Khel Dhaba
0 comment

रांची, 20 सितंबर। बुधवार को रांची विश्वविद्यालय कैंपस, आरके आनंद मीडिया गैलरी में रांची जिला वालीबॉल संघ की आम वार्षिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वर्ष 2023 से 2027 तक के लिए एक नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। इस समिति में प्रमोद कुमार सिंह को चेयरमैन के पद पर तथा सह चेयरमैन के पद पर भोला प्रताप सिंह एवं डॉ राजेश गुप्ता (छोटू) को मनोनीत किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से शेखर बोस को रांची जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष के पद पर, विकास वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर, संजय कुमार ठाकुर को सचिव के पद पर, संजय कुमार को कार्यकारी सचिव के पद पर तथा राम सुधीर झा को कोषाध्यक्ष के पद पर पर कार्य करने हेतु चुना गया। इसके अतिरिक्त वरीय उपाध्यक्ष के पद पर अजय झा, उपाध्यक्ष के पद पर उपेंद्र कुमार सिंह, विश्वजीत नंदी, अनन्त कुमार चौधरी,विजय वर्मा, और लवानंद सर्वसम्मति से चुने गये। हाउस के द्वारा सर्वसम्मति से शेखर बोस, अध्यक्ष एवं संजय कुमार ठाकुर नवनिर्वाचित सचिव को पूरी कार्य समिति के गठन हेतु अधिकृत किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights