Wednesday, March 11, 2026
Home बिहार लिट्रा वैली स्कूल में स्कूली बैडमिंटन व शतरंज प्रतियोगिता 21 जुलाई से

लिट्रा वैली स्कूल में स्कूली बैडमिंटन व शतरंज प्रतियोगिता 21 जुलाई से

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। सुपर स्मैश बैडमिंटन एवं ग्रेट मूव शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ 21 जुलाई को लिट्रा वैली स्कूल, भागवत नगर में होगी। इस प्रतियोगिता में पटना के विभिन्न विद्यालयों के छात्र व छात्राएं हिस्सा लेंगी। इसमें सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग की अलग-अलग प्रतियोगिता होगी।

प्रतियोगिता का उद्‌‌घाटन विद्यालय के निदेशक सह प्रचार्य डॉक्टर जॉन हैरिसन के द्वारा सुबह 8:30 बजे किया जाएगा। मौके पर विद्यालय के उप प्रचार्या सुजाता भादानी व विद्यालय के प्रमुख शारीरिक शिक्षक प्रशांत कुमार के अलावा अन्य विद्यालय में खेल प्रेमी मौजूद व खिलाड़ी गण मौजूद रहेंगे। बैडमिंटन खेल के सफल संचालन के लिए बैडमिंटन खिलाडी निलेश कुमार सिन्हा को मुख्य निर्णायक बनाया गया है। जबकि शतरंज प्रतियोगिता के सफल संचालन के पटना जिला शतरंज संघ के पूर्व सचिव राकेश रंजन होगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights