Wednesday, May 27, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय विंबलडन महिला वर्ग : जब्योर ने गत चैंपियन रिबाकिना को बाहर किया

विंबलडन महिला वर्ग : जब्योर ने गत चैंपियन रिबाकिना को बाहर किया

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन। विंबलडन की गत उपविजेता ओन्स जब्योर ने गत चैंपियन एलिना रिबाकिना को बुधवार को खेले गये सेमीफाइनल में हराकर लगातार दूसरी बार यह टूर्नामेंट जीतने से वंचित कर दिया।

विंबलडन 2022 में जब्योर को हराकर खिताब हासिल करने वाली रिबाकिना ने पहला सेट जीता, लेकिन जब्योर ने वापसी करते हुए 6-7(5), 6-4, 6-1 से जीत दर्ज की।
ट्यूनीशिया की आठवीं सीड खिलाड़ी जब्योर दूसरे सेट में 4-4 की बराबरी पर थीं, जिसके बाद उन्होंने अगले नौ में से आठ गेम अपने हित में किये और रिबाकिना का विजय अभियान रोक दिया।

लगातार दूसरी बार विंबलडन फाइनल में पहुंचने के लिये जब्योर को सेमीफाइनल में बेलारूस की एरिना सबालेंका को मात देनी होगी, जो क्वार्टरफाइनल में अमेरिका की मैडिसन कीज़ को 6-2, 6-4 से हराकर आ रही हैं।

सबालेंका पिछले चार ग्रैंड स्लैम आयोजनों के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली एकमात्र महिला हैं। गत ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन ने इस सिलसिले के साथ सेरेना विलियम्स के 2015 के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights