पटना। बेंगलुरु की संस्था प्लस सर्कल क्लब ऑल इंडिया लेवल पर एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने जा रहा है। टूर्नामेंट का नाम है +91 राष्ट्रीय ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट। इस टूर्नामेंट में कुल 1.5 करोड़ की पुरस्कार राशि बांटी जायेगी।
चार कैटेगरी में आयोजित होगा टूर्नामेंट
यह टूर्नामेंट चार कैटेगरी अंडर-15, अंडर-19, 19 वर्ष से अधिक और 30 वर्ष से अधिक कैटेगरी में आयोजित की जायेगी। टूर्नामेंट नॉकआउट होगा।
अगले महीने से होगी इसकी शुरुआत
इस टूर्नामेंट की शुरुआत सितंबर माह से होगी। पहले राज्य स्तर पर फिर जोनल और फिर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जायेगा। टूर्नामेंट का फाइनल 31 दिसंबर को होगा।

देश के 107 शहरों में होंगे मैच
टूर्नामेंट के मैच देश के 107 शहरों में होंगे और इसका सीधा प्रसारण किया जायेगा।
पुरस्कारों की बारिश
टूर्नामेंट में कुल 1.5 करोड़ की राशि पुरस्कार स्वरुप बांटी जायेगी। व्यक्तिगत नकद पुरस्कार के अलावा राज्य, जोनल और राष्ट्रीय स्तर पर विजेता और उपविजेता टीम के लिए पुरस्कार राशि होगी।
बिहार में इनसे कर सकते हैं संपर्क
विशेष जानकारी के लिए खिलाड़ी www.pluscircleclub.org/+91cricket को लॉग इन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा बिहार और झारखंड में रजिस्ट्रेशन के लिए महताब आलम (मोबाइल नंबर 9470002284), विश्वजीत मुखर्जी (9831258606) और संतोष तिवारी (99056 64592) से संपर्क कर सकते हैं।







- संजू सैमसन की शानदार पारी, भारत टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में
- झारखंड राज्य ताउलु चैंपियनशिप सफलतापूर्वक सम्पन्न
- अंडर-17 यूथ फुटबॉल लीग में पीएसएफए बना चैंपियन
- कुसुमराज खेल सम्मान समारोह में सम्मानित हुई खेल हस्तियां
- गौरी शंकर भारतीय महिला बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक नियुक्त