Monday, August 4, 2025
Home Slider राजेंद्र प्रसाद सिंह वीमेंस प्रीमियर लीग के लिए 78 चयनित प्लेयरों के नाम घोषित

राजेंद्र प्रसाद सिंह वीमेंस प्रीमियर लीग के लिए 78 चयनित प्लेयरों के नाम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त एसएसपीएल के तत्वावधान में जनवरी,2021 के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाली राजेंद्र प्रसाद सिंह वीमेंस प्रीमियर लीग में भाग लेने वाली छह टीमों के नामों और कुल 78 प्लेयरों की घोषणा की गई है। यह जानकारी लीग के संयोजक शाह फहद यासीन ने दी।

उन्होंने बताया कि इन 78 प्लेयरों से छह टीमें बनायी जायेंगी। हर टीम के लिए सेलेक्टरों ने 13-13 प्लेयर चुने हैं। इसके अलावा फ्रेंचाइजी दो-दो प्लेयर का नाम आयोजन सचिव रुपक को देंगे और उसके 15-15 खिलाड़ियों वाली छह टीमों की घोषणा की जायेगी।    

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg

आयोजन सचिव रुपक कुमार ने बताया कि छह टीमें पटना पैंथर्स, मुजफ्फरपुर मूवर्स, भागलपुर बांबर्स, गया ग्लैडिटर्स, लखीसराय लायंस और पूर्णिया विजार्ड के नामों से मैदान में उतरेंगी। इनके ऑनरों के नामों की घोषणा भी जल्द की जायेगी।

गौरतलब है कि इस लीग का सेलेक्शन ट्रायल गत पांच जनवरी को राजधानी के शाखा मैदान पर आयोजित किया गया था। इस सेलेक्शन ट्रायल में पूरे बिहार से कुल 187 प्लेयरों ने हिस्सा लिया था। टीमों का चयन सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर आशीष सिन्हा की देखरेख में किया गया था। सेलेक्टर सदस्य के रूप में रणजी प्लेयर कुमार रजनीश, संतोष कुमार, रुपक कुमार, शाह फहद यासीन थे। पूरी सेलेक्शन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलने में संयोजक रेहेन दास गुप्ता और तेजस्विता श्रीवास्तव उर्फ मुनमुन का मुख्य योगदान रहा था।

This image has an empty alt attribute; its file name is Reflex-Cricket-Academy-5-1024x522.jpeg

सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन आशीष सिन्हा की संस्तुति पर सचिव शिखा सोनिया ने 78 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की जो इस प्रकार है-
तेजस्वी (पटना), प्रीति प्रिया (पटना), बेवी रोजी (गोपालगंज), अपराजिता सिन्हा (दभरंगा), कोमल कुमारी (पटना), याशिता सिंह (पटना), विशालक्षी (खगड़िया), अर्चना कुमारी (कटिहार), शिखा सिंह (पटना), अनु कुमारी (सीतामढ़ी), कुमारी निष्ठा (सीवान), संध्या वर्मा (पटना), डॉली (पटना), साना अली (भागलपुर), साक्षी जायसवाल (सीवान), सोनी ठाकुर (वैशाली), ज्योति कुमारी (पूर्णिया), रिमझिम सिंह (पटना), ममता कुमारी (शेखपुरा), हर्षिता भारद्वाज (बेगूसराय), प्रीति (पूर्वी चंपारण), श्वेता कुमारी (गोपालगंज), आकांक्षा रानी (पटना), सुधा (पटना), ब्यूटी (पूर्वी चंपारण), दीपांजलि (पटना), प्रीति कुमारी (गोपालगंज), आर्या सेठ (सीवान), आन्या राज (सारण), शोभना साकेत (नालंदा), शालू राठौर (गोपालगंज), दीपा (बांका), श्वेता कुमारी (कटिहार), सुप्रिया सिंह (भोजपुर), सपना कुमारी (पटना), सेजल सिंह (वैशाली), खुशबू कुमारी (समस्तीपुर), सविता कुमारी (भोजपुर), प्रगति सिंह (वैशाली), कशीश रानी (पटना), श्रेया सिंह (मुजफ्फरपुर), प्रीति कुमारी (बेगूसराय), सिमरन कुमारी (औरंगाबाद), कुमारी नेहा सिंह (सीतामढ़ी), ममता पटेल (गोपालगंज), प्रीति कुमारी (बक्सर), एंड्री रानी (पटना), वैदही यादव (सीवान), अंशिका राज (पटना), अमिषा कुमारी अंशु (दरभंगा), श्रद्धा सक्सेना (पटना), सोनी कुमारी (मुजफ्फरपुर), शिवानी (मुजफ्फरपुर), स्वर्णिमा चक्रवर्ती (पटना), अंजलि (भोजपुर), अनामिका (भोजपुर), शिखा कुमारी (अरवल), अपराजिता कश्यप (खगड़िया), पूजा कुमारी (पटना), शिखा भारती (पटना), दिव्या दीप (पटना), भाग्य श्री (पूर्णिया), रुपा कुमारी (बांका), निधि कुमारी (अरवल), प्रियंका कुमारी (गोपालगंज), तान्या रैना (गया), सुरुचि (भोजपुर), कोमल कुमारी (पटना), गार्गी सिंह (पटना), अंशु अपूर्वा (पूर्वी चंपारण), स्वाति सिन्हा (पटना), मुस्कान कुमारी (शेखपुरा, श्रुति गुप्ता (सीवान), निवेदिता भारती (गोपालगंज), दिव्या भारती (मधुबनी), रानी कुमारी (पटना), कोमल कुमारी (पूर्णिया), अपूर्वा कुमारी (पूर्णिया।

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights