Monday, February 23, 2026
Home बिहारकबड्डी 49th Bihar State Girls Junior Kabaddi : पटना और बेगूसराय में खिताबी भिड़ंत

49th Bihar State Girls Junior Kabaddi : पटना और बेगूसराय में खिताबी भिड़ंत

by Khel Dhaba
0 comment

सहरसा, 14 जनवरी। बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में सहरसा जिला कबड्डी संघ की मेजबानी में स्थानीय एमएलटी कॉलेज ग्राउंड पर चल रही 49वीं बिहार राज्य जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पटना एवं बेगूसराय के बीच खेला जाएगा।
रविवार को खेले गए पहले सेमी फाइनल मैच पटना ने सहरसा को 36-21 से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। दूसरे सेमीफाइनल में बेगूसराय ने सीतामढ़ी को 28-8 से पराजित किया।
इसके पहले पहले क्वार्टर फाइनल मैच पटना ने खगड़िया को 31-5, दूसरे क्वार्टर फाइनल में सहरसा ने सीवान को 35-19, तीसरे क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने नवादा को 34-9 और चौथे क्वार्टर फाइनल में सीतामढ़ी ने भोजपुर को 20-12 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights