Monday, March 2, 2026
Home बिहारअन्य 45वीं नेशनल जूनियर बालिका handball competition 27 जनवरी से सारण में

45वीं नेशनल जूनियर बालिका handball competition 27 जनवरी से सारण में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 3 जनवरी। हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बिहार को आवंटित 45वीं जूनियर बालिका नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता सारण जिला के बनियापुर लौवा अवस्थित संत जलेश्वर एकेडमी के खेल मैदान में 27 से 31 जनवरी तक होगी। प्रतियोगिता के तैयारी को लेकर बुधवार आर-ब्लॉक पटना न्यू एमएलसी आवासीय परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बिहार हैंडबॉल संघ के चेयरमैन सह प्रतियोगिता के आयोजन अध्यक्ष विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय ने उक्त जानकारी दी।

श्री राय ने बताया कि बिहार हैंडबॉल संघ एवं सारण जिला हैंडबॉल संघ के साथ मिलकर संत जलेश्वर एकेडमी में गत वर्ष सब जूनियर बालिका नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया, जिसमे बिहार उपविजेता रहा। जूनियर बालिका नेशनल प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है । जिसके लिए आयोजन समिति का गठन कर विभिन्न उपसमितियाँ बनाई गई हैं। प्रतियोगिता में भारतवर्ष के लगभग 28 राज्य से आने वाले 6 सौ से अधिक खिलाड़ी एवम तकनीकी पदाधिकारी के ट्रांसपोटेशन, आवासन, भोजन, खेल मैदान की बेहतर व्यवस्था होगी।

प्रतियोगिता के लिए गठित आयोजन समिति में बिहार हैंडबॉल के चेयरमैन विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानन्द राय को आयोजन अध्यक्ष, महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा को प्रतियोगिता निदेशक, संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह को आयोजन सचिव एवं ठाकुर विनोद सिंह को वित्त समिति का संयोजक बनाया गया है। जबकि आयोजन समिति में बिहार हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद, सारण हैंडबॉल के चेयरमैन डॉ हरेंद्र सिंह, अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति अनुपमा मिश्र के अलावे राकेश कुमार सिंह, रितेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य को विभिन्न समिति का प्रमुख बनाया गया है। प्रतियोगिता को बेहतर बनाने के लिए प्रावधानित बजट में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण सहित विभिन्न सरकारी एवं निजी कंपनी को प्रायोजक, सह-प्रायोजक के लिए पत्र भेजा जा रहा है। कला संस्कृति एवं युवा विभाग के माननीय मंत्री श्री जितेंद्र राय के गृह जिला में आयोजित इस प्रतियोगिता को बेहतर बनाने के सभी विकल्प पर आयोजन समिति बारीकी से कार्य कर रहा है। प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार जूनियर बालिका टीम का ट्रायल सह चयन प्रतियोगिता नालंदा में कराए जाने के बाद बिहार के विभिन्न जिलों से चयनित 25 सदस्यीय बिहार टीम का आवासीय प्रशिक्षण शिविर संत जलेश्वर अकादमी में 31 दिसंबर से शुरू हो गया है, जिसमें एन.आई.एस प्रशिक्षक की टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights