Monday, February 23, 2026
Home बिहारकबड्डी 34वीं National Sub Junior Kabaddi चैंपियनशिप 27 मार्च से गया में

34वीं National Sub Junior Kabaddi चैंपियनशिप 27 मार्च से गया में

जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में होगा इसका आयोजन

by Khel Dhaba
0 comment
बिहार सीनियर पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप 2026 की तैयारी

पटना, 15 मार्च। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बिहार राज्य कबड्डी संघ और गया जिला कबड्डी संघ की मेजबानी में आगामी 27 से 30 मार्च तक गया के जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल परिसर में 34वीं राष्ट्रीय सबजूनियर (बालक व बालिका) कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने दी।

 

 

उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया जिसके आयोजन अध्यक्ष जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन रवींद्र सिंह राठौर होंगे जबकि आयोजन सचिव आनंद शंकर तिवारी एवं संयोजक जितेंद्र कुमार होंगे।

 

 

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से भारतीय खेल प्राधिकरण समेत कुल 58 टीमें दोनों वर्गों में भाग लेगी। उन्होंने बताया कि मैचों के आयोजन के स्कूल परिसर पर चार कोर्ट का निर्माण किया जायेगा। मैचों का आयोजन मैट कोर्ट पर होगा। मैचों के संचालन के लिए एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 50 तकनीकी पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है जिसके प्रभारी अजीत कुमार (अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी) होंगे। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी राणा रंजीत सिंह को बिहार राज्य कबड्डी संघ की ओर से पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

 

 

आयोजन अध्यक्ष रवींद्र सिंह राठौर (चेयरमैन, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल) ने कहा कि यह हमारे स्कूल और गयावासियों के लिए गर्व की बात है कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि हम बेहतर मेजबानी कर दिखायेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, तकनीकी पदाधिकारियों सभी अतिथियों की हर सुविधा का ख्याल रखा जायेगा और उन्हें बोधगया, राजगीर, नालंदा समेत अन्य पर्यटक स्थलों का दर्शन कराया जायेगा।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights