Wednesday, August 6, 2025
Home झारखंड 23rd Jharkhand State Table Tennis : पुरुष युगल में शिवाजी व नीरज की जोड़ी चैंपियन

23rd Jharkhand State Table Tennis : पुरुष युगल में शिवाजी व नीरज की जोड़ी चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद, 28 अक्टूबर। धनबा में चल रही 23वीं झारखंड राज्य टेबुल टेनिस चैंपियनशिप के चौथे दिन खेले गए पुरुष डबल्स के फाइनल मुकाबले बोकारो के शिवाजी राय एवं नीरज की जोड़ी ने रांची के सोमनाथ एवं शत्रुंजय की जोड़ी को 3-1 से, यूथ अन्डर 17 बालक वर्ग के डबल्स में गढ़वा के नितीश कुमार मेहता एवं अनिमेष कुमार पांडेय की जोड़ी ने पूर्वी सिंहभूम के सौमिल महतो एवं अरुणव साहा की जोड़ी को 3-0 से एवं महिला डबल्स में गढ़वा के अंजली कुमारी एवं आयुषी कुमारी की जोड़ी नें पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे एवं सानिया बनर्जी की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराकर विजेता बने।

अन्डर 15 बालिका वर्ग में गढ़वा के अंजली कुमारी ने पूर्वी सिंहभूम की पर्लिन भामरा को 3-0 से, पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे नें पूर्वी सिंहभूम के ही अंशिका महाजन को 3-0 से, अन्डर 19 बालक वर्ग में रांची के शत्रुंजय चक्रवर्ती नें गढ़वा के अनिमेष कुमार पाण्डेय को 4-0 से एवं गढ़वा के नितीश कुमार मेहता ने हजारीबाग के प्रतीक अग्रवाल को 4-1 से, अन्डर 19 बालिका वर्ग में धनबाद की स्रृजनी चटर्जी नें पूर्वी सिंहभूम की अनुश्का सान्याल को 4 -1 से एवं गढ़वा की आयुषी कुमारी पांडेय नें रांची की पुर्वासा बनर्जी को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-11 बालक वर्ग में रांची के अर्थ घोष नें रांची के ही अरित्रो डे को 3-0, अन्डर 11 बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के स्वर्णाली मांझी नें पूर्वी सिंहभूम के ही शिवांगी मिश्रा को 3-0 से,अन्डर 13 बालिका वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के अंशिका महाजन नें हजारीबाग के आण्वी गोयल को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया| प्रतियोगिता में मुख्य रेफरी की भूमिका किरण बिहारी शुक्ला, सहायक रेफरी संदीप साहा, अंपायर, कमलेश कुमार दुबे, अंजली रानी, एल एन मित्रा, रविंद्र कुमार, गोकुल कुमार, अतानु गुप्ता, श्वाती कुमारी, वैभव शर्मा, सी के सिंह, एवं आशीष बनर्जी नें निभाई। प्रतियोगिता का समापन दिनांक 29/10/2023 को होगा। मौके पर झारखंड टेबल टेनिस संघ के मुख्य संरक्षक जय कुमार सिन्हा,सचिव समर जीत सिंह, उपाध्यक्ष सैबल गुप्ता, सह सचिव सुदीप्ता मुखर्जी,सह सचिव राकेश कुमार मिश्रा ,कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, धनबाद जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव साकेत सिन्हा,कोषाध्यक्ष अजय कुमार महाजन, संजीव सागर, विनोद कुमार सिन्हा, चिराग महाजन, कृपा शंकर,रांची जिला टेबल टेनिस संघ के कोषाध्यक्ष पार्था सारथी,विभिन्न जिलों से आए कोच मैनेजर एवं खिलाड़ी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights