बेगूसराय, 6 फरवरी। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित बेगूसराय प्रीमियर लीग के 7वें संस्करण की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। 7 फ़रवरी से यह टूर्नामेंट आयोजित है। उदघाटन मुकाबला दोपहर 12 बजे से बेगूसराय चैलेंजर बनाम अशोका एचीवर्स के बीच खेला जाएगा। विदित हो कि 6 फ़रवरी को होने वाले मुकाबले को खराब मौसम के वजह से रद्द कर दिया गया था कल होने वाले मुकाबले में जिले के कई गणमान्य लोग मौजूद रहेगें। यह जानकारी मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने दी।
ग्रुप A के मुकाबले कुछ इस प्रकार है।
07.02.24 :अशोका अचीवर्स बनाम बेगूसराय चैलेंजर
08.02.24 : अशोका एचीवर्स बनाम बेगूसराय डेयरडेविल्स
09.02.24 : तेघरा टाइगर्स बनाम बेगूसराय डेयरडेविल्स
10.02.24 : तेघरा टाइगर्स Vs बेगूसराय चैलेंजर
11.02.24 : अशोका अचीवर्स बनाम तेघरा टाइगर्स
12.02.24 : बेगूसराय चैलेंजर बनाम बेगूसराय डेयरडेविल्स

