Tuesday, June 9, 2026
Home Slider वीमेंस प्रीमियर लीग : दिल्ली ने बेंगलुरु को किया चारों खाने चित्त

वीमेंस प्रीमियर लीग : दिल्ली ने बेंगलुरु को किया चारों खाने चित्त

by Khel Dhaba
0 comment

कप्तान मेग लैनिंग (72) और शेफाली वर्मा (84) के विस्फोटक अर्धशतकों के बाद तारा नॉरिस (29/5) के पंजे की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने वीमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 60 रन से रौंदकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की।

लैनिंग-शेफाली की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिये ताबड़तोड़ 162 रन की साझेदारी करके इस जीत की नींव रखी। शेफाली ने 45 गेंद पर 10 चौकों और चार छक्कों के साथ 84 रन बनाये जबकि लैनिंग ने 43 गेंद पर 14 चौकों के साथ 72 रन की कप्तानी पारी खेली। दोनों सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद मारिज़ाने काप (39 नाबाद) और जेमिमा रोड्रिग्स (22 नाबाद) ने दिल्ली को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Dev-Kabaddi-Academy-Patna-1024x465.jpg

लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान स्मृति मंधाना ने बैंगलोर को तेज शुरुआत दिलाई, हालांकि उनका विकेट गिरने के बाद टीम मैच से बाहर होती चली गयी। स्मृति ने 23 गेंद पर पांच चौकों और एक छक्के के साथ 35 रन बनाये, जबकि एलीसे पेरी ने मध्य ओवरों में संघर्ष करते हुए 19 गेंद पर पांच चौकों के साथ 31 रन की पारी खेली।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

अमेरिका की तारा नॉरिस ने बैंगलोर की बल्लेबाजी की कमर तोड़ते हुए चार ओवर में 29 रन देकर पांच विकेट लिये। एलीसे कैपसी ने दो जबकि शिखा पांडे ने एक विकेट चटकाया। इसके अलावा हीथर नाइट ने 34 और मेगन शूट ने नाबाद 30 रन का योगदान दिया, हालांकि इस समय तक बैंगलोर मैच से बाहर हो चुका था।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.