Tuesday, June 9, 2026
Home Slider महिला हॉकी : भारतीय टीम अर्जेंटीना से 2-3 से हारी

महिला हॉकी : भारतीय टीम अर्जेंटीना से 2-3 से हारी

by Khel Dhaba
0 comment

ब्यूनस आयर्स। भारतीय महिला हॉकी टीम को अर्जेंटीना दौरे पर World नंबर-2 अर्जेंटीना से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा है।
बुधवार को खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना ने 1-2 से पिछड़ने के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए अंतिम क्वार्टर में लगातार दो गोल दागकर भारतीय टीम को हार पर विवश कर दिया।

अर्जेंटीना ने मिकेला रेटेगुइ के 25वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर किए गए गोल की मदद से 1-0 की बढ़त बना ली। लेकिन शमीर्ला ने 34वें मिनट में गोल करके भारतीय टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी। इसके बाद गुरजीत कौर ने 40वें मिनट में एक और गोल करके भारत को 2-1 की लीड बना दी।

अनुभवी अर्जेंटीना ने हालांकि अंतिम क्वार्टर में अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया और लगातार दो गोल करके मैच अपने नाम कर लिया। मेजबान टीम के लिए 50वें मिनट में अगस्टिना गोरजेलानी ने बराबरी का गोल किया जबकि गेरांटो मारिया ने 57वें मिनट में गोल करके टीम को जीत दिला दी।


भारतीय टीम अब अपना अगला मुकाबला शुक्रवार को खेलेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.