33 C
Patna
Thursday, March 28, 2024

राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ झारखंड के सदानंद खेलो इंडिया गेम्स में सबसे तेज धावक बने

युवा मामले एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हरियाणा (पंचकुला) में 3 जून से 13 जून तक आयोजित खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2021 लिए खेल कूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार ,रांची के नेतृत्व में भाग ले रहे झारखंड के एथलीटों ने पांचवे दिन स्वर्ण के सुखाड़ को समाप्त करते हुए झारखंड की झोली में एक स्वर्ण दिलाया।

हजारीबाग के सदानंद कुमार ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में पूर्व ऋतिक मल्लिक द्वारा मंगलागिरी 2019 में बनाए गए 10.65 के रिकार्ड को तोड़ते हुए 10.63sec के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं इसी स्पर्धा में रांची के आशु कुमार सिंह ने 10.79 सेकेंड के साथ झारखंड के लिए कांस्य पदक जीता।

वहीं झारखंड बालक टीम 4 गुणा 100 मीटर रिले में विशाल कुमार,आंसू कुमार सिंह,विशाल बहादुर, सदानंद कुमार की चौकड़ी ने झारखंड को रजत पदक दिलाया।

सदानंद कुमार, कोलकाता के एन सी ओ ई में संजय घोष के अधीनस्थ एवम आशु कुमार सिंह, विशाल बहादुर, विशाल कुमार रांची साई में विनोद कुमार सिंह के अधीनस्थ प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

इस उपलब्धि पर झारखंड के खेल निदेशक जीशान कमर , हजारीबाग की उपायुक्त नेंसी सहाय,झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, सचिव सी डी सिंह, एस के पाण्डे, अधिकारियों नोडल ऑफिसर प्रमोद शरण, सी डी एम उपवन बाड़ा , अनवर हुसैन समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने टीम प्रशिक्षक योगेश यादव, टीम मैनेजर राजू साहू समेत विजेता खिलाडियो को बधाई दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights