32 C
Patna
Friday, March 29, 2024

बिहार की ओर ईस्ट जोन एथलेटिक्स में किसने जीता स्वर्ण किसने रजत,पढ़ें क्लिक कर

पटना। गुवाहाटी (असम) में संपन्न 32वीं ईस्ट जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2020 में बिहार के ज्योति जीत ने अंडर-20 बालिका वर्ग में 1500 मीटर में रजत और 800 मीटर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।  

इसके अलावा बालक अंडर-16 80 मीटर बाधा दौड़ में बिहार के रिषभ राज को स्वर्ण, बालक अंडर-16 के 2000 मीटर में रमन राज को स्वर्ण, बालक अंडर-16 डिस्कस थ्रो में गौतम कुमार को कांस्य, बालक अंडर-16 लांग जंप में राकेश कुमार यादव को स्वर्ण पदक, बालक अंडर-20 के दस मीटर दौड़ में चंदन कुमार यादव को स्वर्ण, बालक अंडर-20 के 1500मीटर दौड़ में टिंकु कुमार आर्यन को स्वर्ण, बालक अंडर-20 लांग जंप में सन्नी कुमार को स्वर्ण पदक मिला।

बालक अंडर-14 लांग जंप में अमित कुमार ने रजत, बालक अंडर-16 800 मीटर दौड़ नजरे आलम खान ने स्वर्ण, अर्जित कुमार यादव ने बालक अंडर-16 के 300 मीटर में स्वर्ण, बालक अंडर-16 हाई जंप में रितेश कुमार ने कांस्य, बालक अंडर-18 200 मीटर में जितेंद्र कुमार गुप्ता ने रजत, बालक अंडर-20 के 5000 मीटर दौड़ में टिंकु कुमार आर्यन ने स्वर्ण, चंदन कुमार यादव ने रजत, बालक अंडर-20 जैवलिन थ्रो में सुभाष कुमार पाठक ने रजत पदक जीता।

बालका अंडर-14 शॉट पुट में प्रतिज्ञा कुमारी को स्वर्ण, बालिका अंडर-18 सौ मीटर में ज्योति कुमारी ने कांस्य,  बालिका अंडर-20 के सौ मीटर दौड़ में सताक्षी राय ने रजत, बालिका 1500 मीटर दौड़े में ज्योति जीत ने रजत पदक जीता। बालिका अंडर-16 के 300 मीटर में फुल कुमारी ने स्वर्ण पदक, बालिका अंडर-20 के 800 मीटर में ज्योति जीत ने स्वर्ण पदक जीता।

अपने जिला से लेकर देश-दुनिया की खेल गतिविधियों की ताजा-तरीन खबरों से जुड़े रहने के लिए डाउनलोड करें kheldhaba ऐप। डाउनलोड करने के लिए इस लिंक को करें क्लिक।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights