विशाखापत्तनम। अकेले याशिता सिंह क्या करतीं जब बाकी बैटर धीमी गति की बैटिंग कर पवेलियन लौटने को बेताव थीं। छत्तीसगढ़ के गेंदबाजों को तो छोड़िए सलामी बैटरों ने बिहारी गेंदबाजों की ऐसी खबर ली कि जीत के मुहाने पर पहुंच कर विकेट गंवाया।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के द्वारा आयोजित वीमेंस अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के पूल सी के दूसरे मैच में बिहार के खिलाड़ियों ने फिर निराश किया बस याशिता सिंह ने अपनी बैटिंग से सबों को खुश कर दिया। इस मैच में बिहार को छत्तीसगढ़ ने 8 विकेट से हराया।
बिहार ने पहले खेलते हुए याशिता सिंह के 84 रनों की मदद से निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 151 रन बनाये। जवाब में छत्तीसगढ़ ने सलामी बैटरों एश्वर्य सिंह के 63 और मानश्री मौर्या के 49 रनों की मदद से 40.4 ओवर में दो विकेट पर 152 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। कृति गुप्ता ने नाबाद 22 रन बनाये। बिहार की दोनों सफलता कुमारी निष्ठा की झोली में गया।
टॉस बिहार ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। बिहार की बैटरों के क्या कहने। एक तरफ जहां याशिता सिंह खुंटा गाड़ कर खड़ी थी वहीं दूसरी ओर बाकी बैटर धीमी गति की बल्लेबाजी कर गेंदों को बर्बाद करते स्कोर में थोड़ा इजाफा करते हुए पवेलियन लौट रहे थे। कुल मिला कर यही कहा जा सकता है कि जितने रन अतिरिक्त से बने उसे पांच ज्यादा बिहार के नौ बैटरों ने मिल कर बनाया। अतिरिक्त से कुल 31 रन बनाये और याशिता को छोड़ बाकी नौ बल्लेबाजों ने मिल कर 36 रन बनाये। कुल मिला कर याशिता के 84 रनों की शानदार पारी की बदौलत बिहार ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 151 रन बनाये।
मध्यप्रदेश के खिलाफ बिना खाता खोले पवेलियन लौटने वाली याशिता सिंह ने आज जम कर बैटिंग की। उसने 93 गेंदों में 13 चौकों व 1 छक्का की मदद से 84 रन बनाये।

बिहार के बाकी बल्लेबाजों का स्कोर
अराध्या राज ने 49 गेंद में छह, शोभना साकेत ने 42 गेंद में 5, श्रुति गुप्ता ने 21 गेंद में 4,हर्षिता भारद्वाज 22 गेंद में 9,आर्या सेठ 14 गेंद में 6, वैदही यादव 6 गेंद में 0, कुमारी निष्ठा 19 गेंद में 3, कोमल आर कुमारी 14 गेंद में 3, रेखा कुमारी 15 गेंद में 0,बेबी रोजी 5 गेंद में 0 रन बनाई।
छत्तीसगढ़ की ओर से ममता भगत ने 17 रन देकर 2, महक ने 22 रन देकर 2, अंजलि ठाकुर ने 23 रन देकर दो, एश्वर्य सिंह ने 25 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
- राजू वाल्श के निधन पर पीडीसीए के सचिव राजेश कुमार व उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने जताया शोक
- सुब्रतो कप अंडर-17 फुटबॉल : बेगूसराय और पूर्णिया सेमीफाइनल में
- बिहार क्रिकेट ने खोया एक सच्चा सिपाही, राजू वाल्श नहीं रहे
- KhelDhaba 07 August 2025 Epaper हॉकी, रग्बी, फुटबॉल और क्रिकेट – सब कुछ एक क्लिक में!
- रग्बी के रंग में रंगा राजगीर, एशिया अंडर-20 सेवंस रग्बी चैंपियनशिप का शेड्यूल जारी