पटना। दरभंगा जिला कबड्डी संघ के सचिव राजेश कुमार उर्फ पप्पू जी का रविवार को दरभंगा स्थित आवास पर असामयिक निधन से बिहार खेल जगत शोकाकुल है। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार को दरभंगा के शुभंकरपुर घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। वे अपने पीछे तीन पुत्रियां, एक पुत्र व पत्नी को छोड़ गए हैं।
उनके निधन पर बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सह बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी, बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह यादव, उपाध्यक्ष रामाकांत सिंह, संजय सिन्हा, कन्हैया तांती, गोपाल बोहरा, सुरेश प्रसाद सिंह, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी राजीव कुमार सिंह, संयुक्त सचिव अवधेश कुमार सिंह, राणा रंजीत सिंह, आनंद शंकर तिवारी, जयशंकर चौधरी, श्यामनंदन सिंह, दीपक कुमार कश्यप, कबड्डी कोच रामजी उपाध्याय, भवेश कुमार सहित अन्य ने शोक प्रकट किया है।
बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय ने कहा कि राजेश कुमार उर्फ पप्पू जी न केवल कबड्डी बल्कि हर खेल को प्रमोट करते थे। उनका हर खेल से जुड़ाव था।