38 C
Patna
Thursday, April 18, 2024

विजय मर्चेंट ट्रॉफी : बिहार के रौशन का पंजा, मेजबान को 135 रन की बढ़त

पटना। राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में असम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में बिहार अच्छी स्थिति में है। दूसरे दिन बिहार के रौशन कुमार सिंह का जलवा रहा और उन्हें कुल पांच विकेट चटका कर असम की पहली पारी मात्र 110 रनों पर समेट दिया। दूसरे दिन की खेल समाप्ति के समय बिहार ने 25 ओवर में चार विकेट पर 67 रन बना लिये हैं। सौरभ 10 और अभिषेक आनंद 16 रन बना कर क्रीज पर जमे हुए हैं। दूसरे दिन की खेल समाप्ति के समय बिहार की कुल 135 रन हो गई है। बिहार ने अपनी पहली पारी में 178 रन बनाये थे। कल खेल का अंतिम दिन है।

दूसरे दिन असम ने एक विकेट पर 1 से आगे खेलना शुरू किया। अभी टीम के स्कोर में 11 रन जुटे थे कि असम को दूसरा झटका लगा और अंतराल-अंतराल पर उसके विकेट गिरते चले गए और पूरी टीम 67.2 ओवर में 110 रनों पर सिमट गई। असम की ओर से अर्णव बोरा ने 21, निशांत सिंघानिया ने 5, देवानुज गोस्वामी ने 14, मंजीत ने 4, इरफान ने 24, मितलखी सेना ने 12, मयूख हजारिका ने 13, रंजन ने 5 रन बनाये। बिहार की ओर से आदित्य राज ने 17 रन देकर दो, रौशन कुमार सिंह ने 36 रन देकर 5 और वासुदेव प्रसाद सिंह ने 39 रन देकर दो विकेट चटकाये। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।
renu gils hostel adv new

बिहार की दूसरी पारी की शुरुआत ठीक नहीं रही। 20 रन पर दो विकेट गिर गए। सलामी बल्लेबाज यशराज सिंह मात्र 4 रन बना कर पवेलियन लौट गए। इसके बाद राजपाल चौधरी भी दिपेश कुमार गुप्ता के साथ नहीं कर पाये और 14 रन बना कर पवेलियन लौट गए। अनिमेष कुमार भी जल्द ही आउट हो गए। वे मात्र 4 रन बनाये। इसके बाद दीपेश और सौरभ कुमार में थोड़ी साझेदारी हुई। 45 रन पर बिहार को चौथा झटका दीपेश कुमार गुप्ता के रूप में लगा। दीपेश 13 रन बना कर आउट हुए। दूसरे दिन की खेल समाप्ति के समय सौरभ कुमार 42 गेंद में 10 और अभिषेक आनंद ने 21 गेंद में 16 रन बना कर क्रीज पर जमे थे। असम की ओर से रंजन दास ने 6 रन देकर 2 और निशांत सिंघानिया ने 15 रन देकर दो विकेट चटकाये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights