28 C
Patna
Thursday, March 28, 2024

बिहार एसजीएफआई बालिका एथलेटिक्स : अंडर-19 में सुम्मया को गोल्ड

पटना। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच राजधानी के पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग के परिसर में आज शुरू हुई बिहार राज्य अंतर जिला विद्यालीय बालिका एथलेटिक प्रतियोगिता के बालिका 100 मी0 की दूरी 12़ 98 सेकेंड में तय कर नालंदा की सुम्मया फातमा ने स्वर्ण जीत कर फर्राटा क्वीन बनी। पटना की सताक्षी राय ने 13़ 29 सेकेंड के साथ रजत और सीवान की पूजा कुमारी ने 13़ 52 सेकेंड में कांस्य पदक जीता।

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के वार्षिक खेल पंचाग के आलोक में पटना जिला प्रशासन व जिला खेल पदाधिकारी, द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस प्रतियोगिता में राज्य के शिवहर को छोड़ कर शेष 37 जिला एवं एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र की 785 बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रही है।

सभी प्रतिभागी जिला के खिलाड़ियों ने राजकीयकृत धनेश्वरी देवनन्दन कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय दानापुर की बैंण्ड पार्टी की धुन पर अपने-अपने जिले के नामों के साथ मार्च पास्ट करते हुए स्टेडियम में प्रवेश करते हुए मंचासीन सभी अतिथियों को सलामी दिया।

राजकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बांकीपुर और शास्त्रीनगर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर पूरे माहौल को रंगारंग कर दिया।

इस प्रतियोगिता का उद्घाटन गुब्बारा उड़ाकर मुख्य अतिथि पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने किया। इस मौके पर पटना के डीडीसी सुहर्ष भगत (आईएएस), पटना सदर के एएसपी किरण कुमार यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी ज्योति कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस प्रतियोगिता में आए सभी का स्वागत जिला खेल पदाधिकारी, पटना संजय कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता के राज्य संयोजक राजेन्द्र कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन सोनी कुमारी ने किया। समारोह में कई गणमान्य खेल प्रेमी भी मौजूद थे।
इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में 785 खिलाड़ी के अलावे 92 प्रभारी, 18 तकनीकी पदाधिकारी, 20 शारीरिक शिक्षक व अन्य हिस्सा ले रहे है। तकनीकी पदाधिकारियों में निर्मल कुमार, अभिषेक कुमार, राम रतन सिंह, सम्स तौहिद, विनय कृष्ण, सत्येन्द्र कुमार, नीरज कुमार, मनीष कुमार, मो0 सरफराज आलम, मो0 हारून, मो0 अली इत्यादि प्रमुख है।
आज का परिणाम इस प्रकार है।
बालिका अंडर-14 600 मी0
स्वर्ण-जुही कुमारी (ए0 भागलपुर), रजत-नीतू कुमारी (ए0 भागलपुर), कांस्य-अलिशा राज (गया)
बालिका अंडर-14 शॉट पुट
स्वर्ण-प्रतिज्ञा कुमारी (गया), रजत-पूजा कुमारी (सुपौल), कांस्य-सपना कुमारी (शेखपुरा)।
बालिका अंडर-14 ऊंची कूद
स्वर्ण-मुस्कान राय (नालंदा), रजत-श्रेया गुप्ता (सहरसा), कांस्य-दया कुमारी (औरंगाबाद)।
बालिका अंडर-14 100 मी0
स्वर्ण-अल्पना कुमारी (नालंदा), रजत-राजनंदनी सिंह (पटना), कांस्य-स्नेहा सिंह (पटना)।

बालिका अंडर-17 800 मी0
स्वर्ण-मुस्कान सिन्हा (ए0 भागलपुर), रजत-विजया (गया), कांस्य-अनिता सोरेन (ए0 भागलपुर)
बालिका अंडर-17 100 मी0
स्वर्ण-मीरा कुमारी (ए0 भगलपुर), रजत-फुल कुमारी (सीतामढ़ी), कांस्य- अकांक्षा कुमारी (जहानाबाद)।
बालिका अंडर-17 ऊंची कूद
स्वर्ण-सपना कुमारी ( मुंगेर), रजत-लक्ष्मी कुमारी (रोहतास), कांस्य-संतोषी हेमब्रम (ए0 भागलपुर)।
बालिका अंडर-17 शॉट पुट
स्वर्ण-निधि मेहता (औरंगाबाद), रजत-जूली कुमारी (ए0 भागलपुर), कांस्य-अंजली कुमारी (बेगूसराय)।
बालिका अंडर-19 800 मी0
स्वर्ण-पूजा कुमारी (सहरसा), रजत-आभा अनवी (नालंदा), कांस्य-तलहत जहाँ (रोहतास)।
बालिका अंडर-19 100 मी0
स्वर्ण-सुम्मया फातमा (नालंदा), रजत-सताक्षी राय (पटना), कांस्य-पूजा कुमारी (सीवान)।
बालिका अंडर-19 ऊंची कूद
स्वर्ण-सृष्टि रंजन (पटना), रजत-रंजु कुमारी (सीवान), कांस्य-निराशा कुमारी (मधेपुरा)।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights