33 C
Patna
Thursday, March 28, 2024

सिल्ली यूथ हॉस्टल इकाई का साईकिल अभियान संपन्न

रांची। रविवार को सिल्ली इकाई का स्वास्थ्य संदेश के साथ साईकिल अभियान संपन्न हो गया। इसकी जानकारी देते हुए सिल्ली इकाई के चेयरमैन एस वाहिद अली ने बताया कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के संदेश  के साथ सिल्ली इकाई के सदस्यों के द्वारा सिल्ली से रामपुर तक साईकल अभियान अयोजित किया गया जिसमें   27 युवाओ ने भाग लिया।

इस दौरान उन्होने तकरीबन 36 किलोमीटर की दूरी तय की। उन्होंने बताया कि सिल्ली और उसके आसपास की जगहों में नैसर्गिक सौंदर्य की कोई कमी नहीं है और ऐसे आयोजन के माध्यम से न सिर्फ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है वरन युवाओं को प्रकृति से रूबरू होने  का अवसर भी मिलता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights