Saturday, February 14, 2026
Home बिहारक्रिकेट Patna District Senior Division Cricket League में प्रखर ज्ञान और तुषारकांत के शतक

Patna District Senior Division Cricket League में प्रखर ज्ञान और तुषारकांत के शतक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 6 मई। पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में सोमवार यानी 6 मई को खेले गए मुकाबले में केएनसीसी के प्रखर ज्ञान (153 रन, 117 गेंद, 11 चौका, 9 छक्का) का शतक काम आ गया जबकि बीएचपीसीएल के तुषारकांत ( नाबाद 124 रन, 86 गेंद, 17 चौका, 4 छक्का) की शतकीय पारी बेकार चली गई। इस मैच में केएनसीसी ने बीएचपीसीएल को 43 रन से पराजित किया।

स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस केएनसीसी ने जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया। केएनसीसी ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 299 रन बनाये।

प्रखर ज्ञान के अलावा केएनसीसी की ओर से सूर्य प्रकाश ने 53, रौनित ने 33 रन की पारी खेली।

बीएचपीसीएल की ओर से हसनैन ने 3, शुभम ने 2, अंकेश ने 2 विकेट चटकाये।

जवाब में बीएचपीसीएल की टीम 38.5 ओवर में 256 रन पर ऑल आउट हो गई। तुषारकांत ने बीएचपीसीएल को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने 86 गेंद में 17 चौका व 4 छक्का की मदद से नाबाद 124 रन की पारी खेली। तुषार के अलावा बीएचपीसीएल का कोई भी बैटर पड़ी पारी नहीं खेल सका।

केएनसीसी की ओर से अमन राज ने 3, सर्वेश सागर व शंभु कुमार ने 2-2, अक्षत और प्रखर ज्ञान ने 1-1 विकेट चटकाये। प्रखर ज्ञान को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर

केएनसीसी : 40 ओवर में 8 विकेट र 299 रन, प्रखर ज्ञान 153, रौनित 33, सूर्य प्रकाश 53, विशाल 20, सी आलम 16, हसनैन 3/63, शुभम 2/45, अंकेश 2/54

बीएचपीसीएल : 38.5 ओवर में 256 रन पर ऑल आउट अभिलाष कुमार 14,परमेश्वर यादव 19, तुषारकांत नाबाद 124, पवन 15, अंकेश 27, हसनैन 17, सतीश राय 14, अतिरिक्त 19, अमन राज 3/40, अक्षत 1/67, सर्वेश सागर 2/26, शंभु कुमार 2/29, प्रखर ज्ञान 1/48

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights