33 C
Patna
Tuesday, October 3, 2023

शरत कमल को मिलेगा मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी और दो बार के राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड मेडलिस्ट अचंत शरत कमल को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने सोमवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 नवंबर को शरत कमल सहित 30 खिलाड़ियों एवं सात कोचों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी। केंद्र सरकार ने पुरस्कार समिति की सिफारिश और उचित जांच के बाद खिलाड़ियों, कोचों और चुनिंदा संस्थाओं को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।

विजेताओं की सूची :

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार : अचंता शरत कमल

अर्जुन पुरस्कार
सीमा पूनिया (एथलेटिक्स), एल्डौस पॉल (एथलेटिक्स), अविनाश साबले (एथलेटिक्स), लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), एच एस प्रणय (बैडमिंटन), अमित (मुक्केबाजी), निकहत जरीन (मुक्केबाजी), भक्ति कुलकर्णी (शतरंज), आर प्रज्ञानानंदा (शतरंज), दीप ग्रेस इक्का (हॉकी), सुशीला देवी (जूडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लॉनबॉल), सागर ओव्हालकर (मलखम्ब), इलावेनिल वालारिवान (निशानेबाजी), ओमप्रकाश मिठारवाल (निशानेबाजी), श्रीजा अकुला (टेबुल टेनिस), विकास ठाकुर (भारोत्तोलन), अंशु (कुश्ती), सरिता (कुश्ती), परवीन (वुशू), मानसी जोशी (पैराबैडमिंटन), तरूण ढिल्लो (पैरा बैडमिंटन), स्वप्निल पाटिल (पैरा तैराकी), जर्लिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन)

द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी में कोचों के लिये)
जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी), मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी), सुमा शिरूर ( पैरा निशानेबाजी) और सुजीत मान (कुश्ती)

लाइफटाइम श्रेणी : दिनेश लाड (क्रिकेट), बिमल घोष ( फुटबॉल), राज सिंह (कुश्ती)

ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार : अश्विनी अकुंजी (एथलेटिक्स), धरमवीर सिंह (हॉकी), बी सी सुरेश (कबड्डी), नीर बहादुर गुरंग (पैरा एथलेटिक्स)

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार : ट्रांस स्टेडिया इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड, कलिंगा सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, लद्दाख स्की और स्नोबोर्ड संघ

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी : गुरूनानक देव यूनिवर्सिटी , अमृतसर ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights