Tuesday, June 9, 2026
Home बिहार बिहार सबजूनियर women’s hockey टीम का सेलेक्शन ट्रायल 13 सितंबर को पटना में

बिहार सबजूनियर women’s hockey टीम का सेलेक्शन ट्रायल 13 सितंबर को पटना में

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। आगामी 24 सितंबर से 01 अक्टूबर तक रांची (झारखंड) में आयोजित पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर ईस्ट जॉन महिला हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए हॉकी बिहार के महिला हॉकी टीम के गठन के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आगामी 13 सितंबर को पूर्वाहन 12:00 बजे से बिहार रेजीमेंट दानापुर हॉकी एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड पर किया जाएगा।

इस चयन ट्रायल में बिहार के सिर्फ वही महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते है,जिनका जन्म तिथि 1 जनवरी 2008 को या उसके बाद हुआ हो तथा हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित किसी भी हॉकी इंडिया जूनियर ईस्ट जॉन चैंपियनशिप में इस वर्ष भाग नही लिया होगा।

चयन ट्रायल में भाग लेने वाले महिला हॉकी खिलाड़ियों को अपने साथ पंचायत या नगर निगम द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, हॉकी इंडिया प्रपत्र में मेडिकल द्वारा निर्गत उम्र पात्रता पत्र,जिस विद्यालय में वर्तमान समय में अध्यनरत हो उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा अभिप्रमाणित बोनोफाईड प्रमाण पत्र लाना आवश्यक है। सभी प्लेयर मुनींद्र और मनोज कुमार को 11:00 बजे रिपोर्ट करेंगे।

इस चयन (ट्रायल)प्रतियोगिता में चयन समिति का गठन किया गया है
मनोज कुमार सिंह( अध्यक्ष)
प्रीति कुमारी ( सदस्य)
मिन्नी कुमारी (सदस्य)
तुल्सी कुमारी (सदस्य)
प्रांजल कुमारी (सदस्य)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.