पटना। बिहार फुटबॉल जगत से एक बड़ी खबर निकल सामने आ रही है। बिहार की चार महिला फुटबॉलरों का भारत की अंडर-17 फुटबॉल टीम में किया गया। यह जानकारी देते हुए बिहार फुटबॉल संघ के सचिव इम्तियाज हुसैन ने कहा कि पहली बार भारत की अंडर-17 महिला राष्ट्रीय टीम में बिहार की चार लड़कियों का चयन हुआ है। जिन चार खिलाड़ियों का चयन किया गया है उनके नाम हैं खुशी (गोलकीपर), मनीषा कुमारी (स्ट्राइकर), प्रिया कुमारी यादव (रक्षक), शिबू कुमारी (रक्षक) शामिल हैं। भारत को जॉर्डन अंडर-17 महिला टीम के खिलाफ दो दोस्ताना मैच खेलने हैं। मैच 6 और 9 फरवरी को खेला जाना है।
जितेंद्र कुमार राय, कला एवं खेल मंत्री बिहार सरकार, रवींद्रन शंकरन डीजी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पंकज कुमार निदेशक सह सचिव बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, प्रसन्नजीत मेहता, अध्यक्ष बिहार फुटबॉल संघ, असगर हुसैन, संयोजक बिहार महिला फुटबॉल समिति, मनोज कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष, बिहार फुटबॉल संघ एवं बिहार के समस्त फुटबॉल खिलाड़ी एवं खेल प्रेमियों ने चयनित फुटबॉल खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


