Tuesday, June 9, 2026
Home Slider सासुओलो ने लोपेज के गोल से युवेंटस को हराया

सासुओलो ने लोपेज के गोल से युवेंटस को हराया

by Khel Dhaba
0 comment

मिलान। मैसिमिलानो एलेग्री का युवेंटस के कोच के रूप में 200वां मैच यादगार नहीं बन पाया और तूरिन में खेले गये इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए के मैच में उनकी टीम को सासुओलो के आखिरी क्षणों में किये गये गोल के कारण 2-1 से हार झेलनी पड़ी।

मैक्सिम लोपेज ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम के पांचवें मिनट में निर्णायक गोल किया जिससे सासुओलो की टीम युवेंटस पर अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रही।

डेविस फ्राटेसी ने 44वें मिनट में सासुओलो की तरफ से पहला गोल किया था। अमेरिका के वेस्टन मैककेनी ने युवेंटस को 76वें मिनट में बराबरी दिलायी।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मैनचेस्टर यूनाईटेड से जुड़ने के बाद लगातार संघर्ष कर रही युवेंटस की टीम सेरी ए में 10 मैचों के बाद शीर्ष पर चल रहे एसी मिलान से 13 अंक पीछे है।

तीसरे नंबर के इंटर मिलान ने एक अन्य मैच में इंपोली को 2-0 से हराया। उसके और एसी मिलान के बीच अब सात अंक का अंतर रह गया है। सासुओलो इस जीत से नौवें नंबर पर पहुंच गया है। उसका युवेंटस से केवल एक अंक कम है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.