Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट ग्रामीण School Cricket League करायेगा सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन

ग्रामीण School Cricket League करायेगा सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन

ट्रायल के जरिए किया जायेगा टीमों का गठन

by Khel Dhaba
0 comment
पटना, 4 जून। स्कूल क्रिकेट लीग की अपार सफलता के बाद सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन अब ग्रामीण स्कूल क्रिकेट लीग की शुरुआत करने जा रहा है। यह फैसला फाउंडेशन की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। इस फैसले के बारे में बताते हुए फाउंडेशन के सलाहकार के रूप में जुड़े माई कैरियर व्यू के प्रबंध निदेशक सुनील सिंह ने कहा कि फाउंडेशन अपनी 25वीं वर्षगांठ बना रहा है और इसके उपलक्ष्य में इसकी शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्कूल क्रिकेट लीग का उद्देश्य सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट को बढ़ावा देना और प्रतिभाशाली बच्चों को क्रिकेट से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पहले इसकी शुरुआत पटना जिला में की जा रही है। इसमें पटना जिला के ग्रामीण इलाकों के स्कूल के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। फाउंडेशन के संस्थापक संतोष तिवारी ने बताया कि यह लीग अंडर-15 बालक वर्ग कैटेगरी में खेला जायेगा। टीमों का गठन सेलेक्शन ट्रायल के आधार पर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ट्रायल ग्रामीण इलाकों में कराये जायेंगे। फाउंडेशन के महासचिव नवीन कुमार ने कहा कि फाउंडेशन का यह फैसला बिहार क्रिकेट के विकास में एक बड़ा कदम होगा। जल्द ही इसकी पूरी रुपरेखा सामने आयेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.