31 C
Patna
Friday, September 29, 2023

संजय सिन्हा मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता 6 सितंबर को

पटना, 1 सितंबर। बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में आगामी 6 सितंबर को एक दिवसीय संजय सिन्हा मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन देव कबड्डी एकेडमी, फतुहा में किया जायेगा। यह जानकारी बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय सिंह ने दी।

गौरतलब है कि स्व. संजय सिन्हा बिहार राज्य कबड्डी संघ के गठन के समय से जुड़े थे और वे संघ में उपाध्यक्ष के पद पर थे। स्व. संजय सिन्हा महिला विश्व कप में भारतीय टीम के मैनेजर भी थे। 6 सितंबर को उनकी पहली पुण्य तिथि है।

श्री विजय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग की चार टीमें हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ व्यक्तिगत पुरस्कार दिये जायेंगे। खिलाड़ियों के रहने व ठहरने की व्यवस्था आयोजन स्थल पर ही की गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights