Sunday, March 15, 2026
Home Slider रिशु के शतक से उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शानदार जीत

रिशु के शतक से उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शानदार जीत

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अभय मेमोरियल कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक ने बी जी एस एफ को 121 रनों के भारी अंतर से हराया।

 मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अभय मेमोरियल T20 क्रिकेट कॉरपोरेट लीग में आज उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए जिसमें रिशु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 61 बॉल में ही 103  रन बनाए वहीं कुंदन ने 17 एवं अभिमन्यु ने 11 रन बनाए ।

गेंदबाजी में बी जी एस एफ के तरफ से रणधीर ने दो अमित द्वितीय ने एक बैजू ने एक एवं राहुल ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

This image has an empty alt attribute; its file name is nakshtravanni-1024x576.jpg

जवाब में खेलने उतरी बी जी एस एफ की पूरी टीम 17 ओवर में 79 रनों पर ही ऑल आउट हो गई जिसमें बी जी एस एफ के तरफ से अमित कुमार ने 31 एवं अमित द्वितीय ने नाबाद 11 रन ही बना पाए।

उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के तरफ से रजनीश ने 5 रिशु ने एक कंचन ने एक एवं अभिमन्यु ने एक विकेट प्राप्त किए।

आज का मैन ऑफ द मैच उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के रिशु को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त सचिन कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रोमी वर्मा थे।

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के संयोजक अरविंद कुमार मिंटू ने बताया कि कल से जिला क्रिकेट लीग का मैच अपने निश्चित शेड्यूल में संपन्न होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is DLCL-792x1024.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-3.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights