Tuesday, June 9, 2026
Home Slider रियाल सोसीदाद ने 2020 कोपा डेल रे खिताब जीता, दो हफ्ते में होगा 2021 फाइनल

रियाल सोसीदाद ने 2020 कोपा डेल रे खिताब जीता, दो हफ्ते में होगा 2021 फाइनल

by Khel Dhaba
0 comment

सेविले। कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल के इंतजार के बाद रियाल सोसीदाद ने कोपा डेल रे फुटबॉल चैंपियन बनने का जश्न मनाया।

रीयाल सोसीदाद ने शनिवार को सेविले में एथलेटिक बिलबाओ को 1-0 से हराकर 2020 कप फाइनल जीता। मैच का एकमात्र गोल माइकल ओयारजबल ने पेनल्टी पर किया। कोरोना वायरस महामारी के कारण 2020 में फाइनल मुकाबले को स्थगित कर दिया गया था।

बिलबाओ को दो हफ्ते में एक बार फिर खिताब जीतने का मौका मिलेगा जब टीम 2021 कोपा डेल रे टूर्नामेंट के फाइनल में बार्सीलोना से भिड़ेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.