Tuesday, June 9, 2026
Home Slider आरडीपीएस मोतिहारी ने एएफसी महिला फुटबॉल का खिताब जीता

आरडीपीएस मोतिहारी ने एएफसी महिला फुटबॉल का खिताब जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। एएफसी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुवार को खेले गये मुकाबले में राम दयाल प्रसाद साव फुटबॉल क्लब ने रानी लक्ष्मी बाई फुटबॉल क्लब सीवान को 3-0 से पराजित कर एकदिवसीय एएफसी महिला फुटबॉल का खिताब जीत लिया।

बिहार फुटबॉल संघ के बैनर तले मुजफ्फरपुर जिला पुलिस बल के सहयोग से आयोजित इस मैच में प्रथम बिहार राज्य महिला फुटबॉल लीग की विजेता रानी लक्ष्मी बाई एफसी और उपविजेता राम दयाल प्रसाद साव क्लब मोतिहारी आमने-सामने थीं।

दोनों टीम की खिलाड़ी एक-दूसरे के खेल तकनीक से वाकिफ थीं। इसके कारण एक-दूसरे को मार्क कर खेल रही थीं। धीरे-धीरे रोमांच बढऩे लगा। रानी लक्ष्मी बाई चार-दो-चार और आरडीपीएस तीन-तीह-चार के फार्मेशन से मैदान पर खेल रही थी। मध्यांतर तक दोनों टीमों ने गोल दागने के कई मौके गंवाये।

दूसरे हाफ में मोतिहारी की खिलाड़ी छोटे-छोटे पास के सहारे सीवान के उपर दबाव बनाना शुरू किया। मैच में मोतिहारी का पलड़ा भारी होता देख सीवान की खिलाड़ी रक्षात्मक हो गयी। जिससे मोतिहारी के पास खुलकर खेलने का मौका मिल गया और पूजा कुमारी ने 67वें मिनट और अमृता ने 70वें मिनट में गोलकर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। आखिरी सिटी बजने से दो मिनट पहले 88वें मिनट में कुमारी सोनम ने गोल कर मोतिहारी को 3-0 से जीत दिला दी।

मैच में मुजफ्फरपुर के दीपक कुमार रेफरी थे जबकि मो. करार, मो. अलीमउद्दीन, अजीत कुमार सहायक रेफरी थे। विजेता-उपविजेता को एनटीपीसी के जीएम अरविंद कुमार मुंडा, डीजीएम अजय कुमार, एचओआर विनय शर्मा, एएसपी विजय शंकर सिंह, डीएसपी मनोज पांडे एवं बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने पुरस्कृत किये। मौके पर बीएफए के उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, राजेन्द्र प्रसाद यादव, देवकीनंदन कर्ण  और पीएफए के सचिव ज्वाला प्रसाद सिन्हा मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.