राँची। रांची जिला सीनियर वुशु प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 16 अप्रैल को रांची के मोराबादी में किया जाएगा। इस एक दिवसीय प्रतियोगिता में रांची जिलान्तर्गत विभिन्न क्लबो/अकेडमी के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ी राँची में ही आयोजित किये जा रहे राज्य सीनियर वुशु प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसकी जानकारी देते हुए राँची जिला वुशु एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र दुबे ने बताया कि इस प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है और इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
