Tuesday, June 9, 2026
Home बिहारकबड्डी पटना जिला प्रशासन की ओर से देव कबड्डी एकेडमी में लगा मल्टीजिम

पटना जिला प्रशासन की ओर से देव कबड्डी एकेडमी में लगा मल्टीजिम

मुख्यमंत्री के सलाहकार अंजनी कुमार सिंह ने किया उद्घाटन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 18 सितंबर। खेल विभाग, बिहार द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजनान्तर्गत पटना जिला के डुमरी पंचायत स्थित देव कबड्डी एकेडमी में अधिष्ठापित अत्याधुनिक मल्टीजिम का उद्घाटन बुधवार को अंजनी कुमार सिंह भा०प्रा०से० (से.नि.) पूर्व मुख्य सचिव, बिहार- सह- मुख्यमंत्री, बिहार के परामर्शी एवं महानिदेशक, बिहार संग्रहालय ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में खेल विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, पटना को सुदूर इलाके में स्थापित एकेडमी में संसाधनों के माध्यम से सशक्त बनाने के लिए प्रशंसा करते हुए एकेडमी के संचालकों तथा सभी प्रशिक्षुओं को बेहतर करने की शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम में उपस्थित ओम प्रकाश जिला खेल पदाधिकारी,पटना ने कहा कि खेल विभाग, बिहार राज्य में खेलों एवं खिलाड़ियों के विकास हेतु लगातार प्रयत्नशील है तथा विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान कर रही है।

बिहार राज्य कबड्डी संघ के चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ ,अंगवस्त्र तथा मोमेंटो देकर स्वागत किया तथा अपने स्वागत संबोधन में खेल विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन,पटना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एकेडमी में मल्टीजिम के अधिष्ठापन हो जाने से प्रशिक्षुओं के साथ साथ राज्य के कबड्डी खिलाडियों को भी काफी लाभ मिलेगा।

उद्घाटन अवसर पर महिला एवं पुरुष वर्ग का प्रदर्शनी मैच खेला गया। उद्घाटन समारोह में बिहार तलवारबाजी संघ के रमाशंकर प्रसाद, दोहा एशियाड में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय कबड्डी टीम के सदस्य राजीव कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी रेफरी राणा रंजीत सिंह, भवेश कुमार एनआईएस कबड्डी प्रशिक्षक के साथ साथ विभिन्न जिलों से आए कबड्डी संघ के पदाधिकारी, प्रशिक्षक,खिलाड़ी तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.