रांची, 1 नवंबर। चेन्नई में 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल स्क्वैश चैम्पियनशिप 2025 में देशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रांची के क्रॉस कोर्ट के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए झारखंड का नाम रोशन किया।
यह भी पढ़ें : खेलो झारखंड स्कूली एथलेटिक्स : हजारीबाग जिला बना ओवरऑल चैंपियन
आद्या बुधिया ने जीता गर्ल्स अंडर-15 का राष्ट्रीय खिताब
क्रॉस कोर्ट की होनहार खिलाड़ी आद्या बुधिया ने अपने शानदार खेल कौशल और आत्मविश्वास से गर्ल्स अंडर-15 कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन ने रांची और पूरे झारखंड को गर्वित कर दिया।
क्रॉस कोर्ट खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा
• गर्ल्स अंडर-11 – शरण्या घोष: 12वाँ स्थान
• गर्ल्स अंडर-11 – आनाइशा साहू: 14वाँ स्थान
• बॉयज अंडर-15 – अद्वित तनेजा: 14वाँ स्थान
• गर्ल्स अंडर-15 – आद्या बुधिया: प्रथम स्थान (राष्ट्रीय चैंपियन)
• गर्ल्स अंडर-17 – ब्रिया शर्मा: 12वाँ स्थान
• बॉयज अंडर-19 – प्रियांशु कुमार: 6वाँ स्थान
यह भी पढ़ें : 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स कुश्ती : झारखंड के सिमरन बिलचन मिंज को कांस्य
मेहनत, अनुशासन और कोचिंग का नतीजा
क्रॉस कोर्ट की ओनर श्रीमती श्वेता बुधिया ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि “यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और कोचों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।”
उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि आने वाले समय में क्रॉस कोर्ट के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम ऊँचा करेंगे।
कोचों ने दी शुभकामनाएँ
कोचों ने सभी खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए सराहा और आने वाले टूर्नामेंट्स में और मेहनत करने की सलाह दी। साथ ही उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।