34 C
Patna
Friday, March 29, 2024

एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन : भारतीयों में श्रीनू व सूर्या बने विजेता

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडेयम से रविवार को फ्लैग ऑफ हुई एयरटेल दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय खिलाड़ियों में पुरुष वर्ग में श्रीनू बुगाठा और महिला वर्ग में एल. सूर्या ने जीत दर्ज की।

इथोपिया के एनडामलाक बेलिहू और उन्हीं के देश की सेहाय गेमेचु ने रविवार को दिल्ली हाफ मैराथन में पुरुष एवं महिला वर्ग में अपना खिताब बचा लिया है। यह दोनों धावक बीते साल विजेता बने थे और इस साल भी यह दोनों जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। इस मैराथन में महिला वर्ग में इथोपिया का कब्जा रहा। पहले तीन स्थान इथोपिया की धावकों ने अपने नाम करे। पुरुष वर्ग में दूसरे स्थान पर भी इथोपिया के धावक रहे जबकि तीसरा स्थान केन्या के नाम रहा।
कोई भी भारतीय हालांकि कोर्स रिकॉर्ड तोड़ नहीं पाया। महिला वर्ग में कोर्स रिकॉर्ड सूर्या के ही नाम है जो उन्होंने 2017 में स्थापित किया था। पुरुष वर्ग में आंध्र प्रदेश के श्रीनू ने एक घंटे चार मिनट 33 सेकेंड में रेस पूरी की।

श्रीनू ने शुरुआत अच्छी की। उन्होंने पहले पांच किलोमीटर पांच मिनट 15 सेकेंड में पूरे किए। दूसरे स्थान पर सुरेश पटेल रहे। सुरेश ने एक घंटे चार मिनट 57 सेकेंड में रेस पूरी की। तीसरा स्थान पहली बार हाफ मैराथन में उतरे हर्षद महात्रे के नाम रहा। उन्होंने एक घंटे पांच मिनट 12 सेकेंड का समय निकाला। महिला वर्ग में सूर्या एक घंटे 12 मिनट 49 सेकेंड का समय निकाल पहला स्थान हासिल करने में सफल रहीं। सूर्या ने 2017 में एक घंटे 10 मिनट एक सेकेंड में रेस पूरी कर कोर्स रिकॉर्ड बनाया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights