पटना। एक से 10 दिसम्बर तक काठमांडु (नेपाल) में आयोजित होने जा रहे 13वें दक्षिण एशियन गेम्स के हैंडबॉल स्पद्र्धा में भाग लेने हेतु बिहार की खुशबू कुमारी का चयन भारतीय टीम में किया गया है। उपर्युक्त जानकारी बिहार हैंडबाल संघ के महासचिव ब्रज किशोर शर्मा ने हैंडबॉल फेडरेशन आफ इंडिया के महासचिव द्वारा प्रेसित पत्र के हवाले से दी। उन्होंने कहा कि खुशबू इसके पूर्व लखनऊ में हुई साउथ एशियन हैंडबॉल चैम्पियनशिप में हिस्सा ले चुकी है। भारतीय टीम के खुशबू के चयन पर संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद, अभिषेक सिन्हा, राहुल कुमार ने हर्ष जताते हुए देश और राज्य का नाम रौशन करने की शुभकामनाएं दी।
43
previous post