Tuesday, November 18, 2025
Home Slider खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बिहार को दिया खो-खो मैट व पोल

खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बिहार को दिया खो-खो मैट व पोल

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा खो-खो खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर लगातार प्रयास किया जा रहा है।  इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार बिहार में ग्रासरूट लेवल पर खो-खो चैंपियनशिप-2021 बालक एवं बालिका का आयोजन प्रदेश के विभिन्न जिलों में किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन से खुश होकर भारतीय खो-खो महासंघ के महासचिव एम. एस. त्यागी जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए खो-खो एसोसियेशन ऑफ बिहार को बधाई दी एवं  साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय खो -खो महासंघ खो-खो खेल व खिलाड़ियों के विकास के लिए पूरे देश में लगातार  प्रयासरत है।

बिहार स्टेट में भी खो -खो खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने को लेकर खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार को भारतीय खो-खो महासंघ की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।  खो-खो खेल व खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा बिहार राज्य खो-खो संघ को खो-खो मैट और खो-खो पौल दिया गया। ताकि बिहार के भी अब खो-खो खिलाड़ी अब मैट पर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगें।

This image has an empty alt attribute; its file name is Adv-anshul.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is GEN-NEX-CRICKET-ACADMEY-2-copy.jpg

यह जानकारी खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ने दी । साथ ही उन्होंने भारतीय खो -खो महासंघ के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, महासचिव एम. एस. त्यागी जी का दिल से आभार प्रकट किया एवं धन्यवाद दिया।

उन्होंने बताया कि  देश के सभी राज्यों में अभी खो-खो खेल खो-खो मैट पर नहीं खेला जाना संभव हो पाया है पर आज के दौर में अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन खो-खो मैट पर ही होता है। इसलिए बिहार में इसको बढ़ावा देने में सहयोग करने के लिए खो-खो फेडरेशन का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है। प्रदेश में खो-खो खेल व खिलाड़ियों को लगातार बढ़ावा देने में सहयोग करने के लिए एवं खो-खो एसोसियेशन ऑफ बिहार को भारतीय खो-खो महासंघ द्वारा खो-खो मैट व खो-खो पौल प्रदान किए जाने पर खो-खो ऑफ मुंगेर के सचिव हरिमोहन सिंह ने  हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी , साथ ही उन्होंने कहा कि  अब  बिहार में खो-खो खेल के विकास में एक नई गति मिलेगी। मैट मिल जाने से खिलाड़ी नए-नए तकनीक से रूबरू होकर और अपने प्रदर्शन में निखार ला पाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights