25 C
Patna
Friday, March 29, 2024

एसजीएफआई वुशू : झारखंड के खिलाड़ियों का जलवा, बिहार के गोलू टॉप-4 में

रांची। शहर में चल रही 65वी राष्ट्रीय एस जी एफ आई वुशू प्रतियोगिता के दूसरे दिन झारखंड के 20 में से 17 खिलाड़ी आगे बढ़े।
65 वी राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न वजन वर्ग के बालक एवं बालिका के बिच प्रतिस्पर्धा का दौर चलता रहा। झारखंड की तरफ से खेलते हुए इसके 17 खिलाड़ियों ने अपने वजन वर्ग में बढ़त बनाये रखी। झारखंड के देव कुमार बेदिया 40 किलोभार ,रोहित कुजूर 45 किलोभार ,शशिकांत महतो 60 किलोभार एवम जितेन्द्र महतो 48 किलोभार ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर पदक तालिका में अपना स्थान पक्का कर लिया।
इनके साथ साथ मध्य प्रदेश के नमन शर्मा, पंजाब के विश्वनाथ,रवि मल्ला असम के अमित तमांग एवम मिथिसार,राजस्थान के अभिमन्यु, बिहार के गोलू कुमार,दिल्ली के सचिन सिंह एवम मो फैसल ,महाराष्ट्र के किरण राणे, जम्मू के अनुरेह ने अपने अपने वर्ग में बढ़त बना कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के टेक्निकल चेयरमैन शम्भू सेठ एवं एसजीएफआई के पर्यवेक्षक शकील के निर्देश में तकनीकी समिति के द्वारा एवं उमा जायसवाल (जिला खेल पदाधिकारी लातेहार सह राज्य खेल समन्वयक सह आयोजन सचिव),देवेंद्र कुमार सिंह (राज्य खेल सलाहकार सह संयोजक) इस टूर्नामेंट का सफल संचालन हो रहा है।
जीत की शुभकामना

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights