41 C
Patna
Wednesday, April 24, 2024

नेशनल जूनियर एथलेटिक्स : झारखंड के सुप्रीति ने जीता कांस्य

रांची। गुंटूर (आंध्रप्रदेश) में बुधवार को संपन्न 35वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन झारखंड को एक पदक प्राप्त हुआ। बालिका वर्ग अंडर 18 वर्ष 3000 मीटर में गुमला की सुप्रीति कच्छप ने 9:53.85 सेकेंड में दौड़ कर कांस्य पदक हासिल की।

इस तरह 35वीं जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड को अभी तक कुल 08 पदक प्राप्त हुए है जिसमें 01 स्वर्ण, 03 रजत पदक और 04 कांस्य पदक शामिल है।

सुप्रीति और अन्य सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को झारखण्ड सरकार खेल विभाग के निदेशक श्री अनिल कुमार सिंह,खेल समन्वयक उमा जायसवाल, राज्य खेल सलाहकार सह संयोजक देवेन्द्र सिंह एवं सभी पदाधिकारी एवं रांची जिला के जिला खेल पदाधिकारी डॉ प्रभात शंकर , झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, सचिव सीडी सिंह,एस के पांडेय, सिकंदर महतो,आशीष झा,प्रभाकर वर्मा, फादर रामू, शशांक भूषण सिंह,अजय नायक एवं संघ के सभी पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक विनोद कुमार सिंह साई, अरविंद कुमार, संजय घोष,आशु भाटिया,योगेश प्रसाद एवम प्रभात रंजन तिवारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights